केल स्मूदी और पालक से बना सलाद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लिक्विड क्लोरोफिल फिट रहने के लिए आवश्यक होता है। क्लोरोफिल एक ऐसा सप्लीमेंट है जिसके कई लाभ होते हैं और यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें। इससे आपके शरीर को कई पोषक तत्व भी मिलेंगे और शरीर इंफेक्शन से भी बचेगा।

हेल्थलाइन के अनुसार, “क्लोरोफिल प्लांट्स को हरा और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और थेरापियोटिक गुण भी होते हैं जो आपके शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं। आप पौधे या सप्लीमेंट्स से क्लोरोफिल प्राप्त कर सकते हैं। सप्लीमेंट्स अधिक प्रभावी हो सकते हैं। क्लोरोफिल सप्लीमेंट्स वास्तव में क्लोरोफिलिन होती है, जिसमें मैग्नीशियम के बजाय कॉपर होता है। ”

आइए जानतें हैं हरे रंग की ड्रिंक कौन से स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं:

शरीर को डिटॉक्स करता है:
क्लोरोफिल की कुछ बूंदों को आप अपनी स्मूदी या सूप में जोड़ सकते हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्स कर सकता है और किसी भी टॉक्सिक मेटल्स या केमिकल्स से छुटकारा दिला सकता है।

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है:
क्लोरोफिल वॉटर आपके सिस्टम को साफ करता है और इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। बालों और त्वचा को कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

वजन कम करता है:
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2014 में जर्नल एपेटाइट में प्रकाशित एक अध्ययन का कहना है कि क्लोरोफिल के सेवन से 12 सप्ताह के अंदर आपका वजन कम हो सकता है।

नेचुरल डियोड्रेंट होता है:
यदि आप कही जा रहे हैं और आपके पास डियोड्रेंट नहीं है, तो बदबू से छुटकारा पाने के लिए आप क्लोरोफिल के पानी का उपयोग कर सकते हैं। यह एक नेचुरल डियोड्रेंट होता है जो उन बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है जिसके कारण पसीना होता है।