आज के समय में लोग कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स जैसे- पिंपल्स, ब्रेकआउट और दाग-धब्बे आदि से काफी परेशान हैं। अक्सर एक्ने और ब्रेकआउट की यह समस्या प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गर्मी, पसीना और हार्मोन्स में बदलाव के कारण होती है। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ भी हैं, जिनके सेवन से त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
इन खाद्य पदार्थों के सेवन से ना केवल पिंपल्स की समस्या होती है बल्कि कभी-कभी त्वचा पर इंफेक्शन भी हो सकता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आप जो भी चीजें खाते हैं, उसका असर आपकी त्वचा पर देखने को मिलता है। ऐसे में आज हम आपको ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में बताएंगे जो आपकी त्वचा को प्रभावित कर सकते हैं।
इन फूड्स के जरिए हो सकती है पिंपल्स की समस्या:
डेयरी प्रोडक्ट्स: डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, पनीर और आइसक्रीम आदि में कैसिइन नाम तत्व मौजूद होता है, जो बॉडी में हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है। जिसके कारण त्वचा पर तैलीय पदार्थ यानी सीबम अधिक मात्रा में प्रोड्यूस होने लगता है। इसी वजह से स्किन पर पिंपल्स निकल आते हैं। ऐसे में जो लोग पहले से ही मुंहासों की समस्या से ग्रस्त हैं, उन्हें दूध और दही आदि के सेवन से परहेज करना चाहिए।
प्रोटीन पाउडर: जो लोग जिम जाते हैं, वह अकसर प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इसके कारण मुंहासे की समस्या हो सकती है। दरअसल प्रोटीन पाउडर में अमीनो एसिड ल्यूसीन और ग्लूटाइमाइन नामक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की कोशिकाओं को डब्लेप करते हैं। इसके कारण पिंपल्स की समस्या होती है।
चॉकलेट: बहुत अधिक चॉकलेट का सेवन करने से भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है। क्योंकि चॉकलेट में कोको, दूध और चीनी की अच्छी-खासी मात्रा होती है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचाती है और यही पिंपल्स का कारण बनता हैं।
ओमेगा 6 फैटी एसिड युक्त फूड: एक्सपर्ट्स की मानें तो ओमेगा-6 फैटी एसिड युक्त फूड का अधिक मात्रा में सेवन करने से पिंपल्स की समस्या हो सकती है। साथ ही यह त्वचा पर सूजन को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में सीमित मात्रा में ओमेगा 6 फैटी एसिड युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए।