स्लिप डिस्क एक ऐसी परेशानी है जिसके लिए खराब डाइट और बिगड़ता लाइफस्टाइल जिम्मेदार है। इस बीमारी का शिकरा 22 से लेकर 40 साल की उम्र के लोग अधिक हो रहे हैं। ज्यादातर ये परेशानी चोट लगने की वजह से, भारी वजन का सामान उठाने से, गलत तरीके से बैठने से, बॉडी वेट अधिक होने से और यहां तक की गलत तरीके से छींकने से भी स्लिप डिस्क होने का खतरा अधिक रहता है। इस परेशानी की वजह से उठना-बैठना तक दूभर होने लगता है। स्लिप डिस्क (Slip Disc) हमारी रीढ़ की हड्डी (spinal cord) के बीच में मौजूद मुलायम संरचना होती है जिसकी वजह से रीढ़ की हड्डी आराम से काम कर पाती है।
ये डिस्क रीढ़ की हड्डियों के बीच में मौजूद गैप को बनाकर रखती है। अक्सर लोग स्लिप डिस्क की परेशानी को कमर दर्द का नाम देते हैं जिसे दूर करने के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं। आप जानते हैं कि स्लिप डिस्क की परेशानी में दवाई सिर्फ कुछ वक्त के लिए दर्द से राहत दिलाती है लेकिन दर्द को जड़ से खतम नहीं करती।
डिस्क के केंद्र को वापस जगह में लाने के लिए योगा एक वैक्यूम की तरह काम कर सकता है, जिससे तंत्रिका पर दबाव कम करने में मदद मिलती है। कुछ खास योगासन पीठ से लेकर पैर दर्द को दूर करने में असरदार साबित होते हैं। योग गुरू बाबा रामदेव के मुताबिक स्लिप डिस्क की परेशानी में योगा बेहद असरदार उपाय है। योगा दवाई से ज्यादा असरदार होता है। योगा करने से स्लिप डिस्क की समस्या का बेहद असरदार तरीके से उपचार किया जा सकता है इससे मन भी खुश रहता है। आइए जानते हैं कि कौन से तीन योगासन करने से स्लिप डिस्क की परेशानी का असरदार तरीके से उपचार होता है।
अपने पैरों को आगे पीछे घुमाएं:
स्लिप डिस्क की परेशानी की वजह से उठना बैठना हो गया है दूभर तो पैरों के पंजों से करें एक्सरसाइज। दोनों पैरों को सीधा फैलाएं और पंजों को आगे-पीछे घुमाएं। पंजों को आगे-पीछे घुमाने से स्लिप डिस्क की समस्या से निजात मिलेगी। पैरों की पंजों की ये एक्सरसाइज स्लिप डिस्क के दर्द से राहत दिलाती है।
बटरफ्लाई करें:
स्लिप डिस्क की परेशानी को दूर करने के लिए आप बटरफ्लाई एक्सरसाइज करें। इस आसन को करने के लिए सीधे बैठ जाएं और दोनों पैरों को आगे की तरफ फैलाएं। अब पैरों को मोड़कर घुटनों और तलवों को एक दूसरे से मिलाएं। बटरफ्लाई एक्सरसाइज करने से कभी भी स्लिप डिस्क की समस्या नहीं होगी।
स्लिप डिस्क के लिए फायदेमंद है भुजंगासन:
भुजंगासन योग आपकी पीठ के निचले हिस्से और रीढ़ की हड्डी में खिंचाव देता है, इसे करने से स्लिप डिस्क के कारण होने वाले दर्द से राहत मिलती है। इस योगासन के जरिए बॉडी लचीली बनती है और कमर दर्द से राहत मिलती है। इस आसान में शरीर फन उठाए सांप के आकार में होता है जिससे रीढ़ की ऊपरी हड्डियों पर सकारात्मक दबाव पड़ता है और दर्द से राहत मिलती है।
उष्ट्रासन करें डिस्क पेन से मिलेगी राहत:
रोजाना उष्ट्रासन करने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी परेशानियां दूर हो सकती हैं। उष्ट्रासन में बॉडी ऊंट की मुद्रा में होती है जिसमें शरीर को पीछे की तरफ झुकाया जाता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बनता है और दर्द दूर होता है।