Sweet Potato Halwa Recipe: सर्दियों में अक्सर लोग हलवा खाना पसंद करते हैं। वहीं, अधिकतर लोग घर पर ही शकरकंद का हल्वा बनाते हैं। ऐसे में यदि आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो शकरकंद का हलवा बना सकते हैं।
शकरकंद का हलवा खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहतर होता है। शकरकंद में फाइबर, विटामिन A, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो आसानी से पच भी जाते हैं। यह कम मेहनत में आसानी से तैयार हो जाता है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है।
शकरकंद का हलवा बनाने की सामग्री
3 मध्यम आकार के शकरकंद
3 से 4 बड़े चम्मच घी
आधा कप गुड़
आधा छोटी चम्मच इलायची पाउडर
आधा कप दूध
दो बड़े चम्मच काजू, बादाम
1 बड़ा चम्मच किशमिश
शकरकंद का हलवा कैसे बनाएं?
स्टेप-1
शकरकंद का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छे से धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें। अब ठंडा होने पर छिलका उतारकर एक बाउल में अच्छे से मैश कर लें।
स्टेप-2
अब कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें मैश किया हुआ शकरकंद डाल दें। इसे मध्यम आंच पर 6-7 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। कुछ समय बाद इसमें से खुशबू आने लगेगी। इसके बाद हल्का सुनहरा रंग आने दें।
स्टेप-3
अब इसमें दूध और गुड़ डालें। इसे कुछ समय तक पकाएं, इससे हलवा गाढ़ा हो जाएगा। अंत में इसमें इलायची पाउडर और मेवे मिलाकर हल्वे को 1 मिनट और पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें। इस तरह आपका शकरकंद का हलवा तैयार हो जाएगा। आप इसे घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं।
