आज यानी 12 जनवरी को आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती (Swami Vivekananda Jayanti 2024) है। विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। बचपन में उनका नाम नरेंद्रनाथ दत्ता था। वैसे तो स्वामी विवेकानंद ने बहुत लंबा जीवन नहीं जिया, मात्र 25 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया था और 39 साल की उम्र में वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। लेकिन अपने इस छोटे जीवनकाल में भी वे इतना कुछ कर गए जो आज भी युवाओं को प्रेरणा देता है। इसी कड़ी में उनकी जयंती के दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) के तौर पर भी मनाया जाता है।

स्वामी विवेकानंद का ज्ञान, उनके विचार हर युवा की तरक्की में मार्गदर्शक है। उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर हर युवा सफलता प्राप्त कर सकता है। इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर लोगों पर लोग एक-दूसरे के साथ उनके विचार सांझा करते हैं, साथ ही कई शुभकामना संदेश भेजकर अपनों को युवा दिवस की बधाई भी देते हैं। इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए कुछ खास बधाई संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों को आप अपनो दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के लोगों को भेजकर उनके मन में आने वाले कल को और बेहतर बनाने के लिए जोश जगा सकते हैं।

Live Updates

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Wishes in Hindi: स्वामी विवेकानंद जयंती और युवा दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

11:33 (IST) 12 Jan 2024
स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

जितना बड़ा संघर्ष होगा,

जीत उतनी ही शानदार होगी,

बस हमें संघर्ष का सामना करना है।

स्वामी विवेकानंद जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।

11:20 (IST) 12 Jan 2024
Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes: युवाओं में जोश भर देंगे ये संदेश

स्वामी विवेकानंद हर युवा के लिए एक इंस्पिरेशन हैं। ऐसे में उनकी जयंती के मौके पर आप अपनों को खासकर युवा छात्रों को खास संदेश भेजकर उनके कल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित कर सकते हैं।