Gud shahad at empty stomach: जिस चीज को आप सुबह सबसे पहले खाते हैं, इसका आपके शरीर पर व्यापक असर होता है। दरअसल, जिस चीज को आप सुबह खाते या पीते हैं इससे आपका मेटाबोलिज्म तेज होता है और फिर शरीर एनर्जी मिलती है। सर्दियों में जरूरी है कि आप शरीर को गर्म रखने वाली चीजों का सेवन करें। जैसे कि खजूर और गुनगुना पानी। ये दोनों ही चीजें शरीर को डिटॉक्स करती हैं और कई समस्याओं से बचाती हैं। पर आज हम इनके अलावा कुछ अन्य चीजों की भी मांग करेंगे जो कि सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद है। तो आइए, जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए-best food for empty stomach in morning?

खाएं 1 टुकड़ा गुड़ और गुनगुना पानी

सुबह सबसे पहले आप 1 टुकड़ा गुड़ और गुनगुना पानी पी सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि 1 टुकड़ा गुड़ खाएं और फिर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। ऐसा करने से आपके आपके शरीर को एनर्जी मिलेगी, आयरन मिलेगा और आपको खून की कमी नहीं होगी। इसके अलावा रोजाना सुबह इसे फॉलो करने से आपको शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलेगी। इससे पेट साफ होता और वेट लॉस में मदद मिलती है।

सुबह सबसे पहले खाएं 1 चम्मच शहद

सुबह सबसे पहले 1 चम्मच शहद के साथ गुनगुना पानी पीना, सर्दियों को शरीर को गर्म रखने में मददगार है। इससे शरीर को साफ करने में मदद मिलती है। साथ ही ये आपको सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से भी बचाने में मददगार है। इतना ही नहीं ये शरीर में कैलोरी बर्न करने और फिर फैट पचाने में मददगार है। तो आपको सुबह सबसे पहले इन दो चीजों को फॉलो करना चाहिए।

इसके अलावा सर्दियों की सुबह आप दालचीनी की चाय के साथ भी कर सकते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। बस आपको ध्यान ये रखना है कि सुबह सबसे पहले चीनी वाली चीजों का और खट्टी चीजों का सेवन न करें। ये पेट के अस्तर को नुकसान पहुंचाते हैं और फिर गैस और एसिडिटी की भी वजह बनते हैं। तो आपको सर्दियों की सुबह शरीर को गर्म रखने वाली चीजों के साथ शुरुआत करनी चाहिए। अब आगे जानते हैं हमेशा महसूस होती है थकान तो सुबह ब्रेकफास्ट में दूध के साथ ले लें यह पाउडर, सुपर एक्टिव हो जाएगा शरीर