Christmas Decoration Ideas: क्रिसमस पर हर कोई अपने घर की सजावट करता है। ये त्योहार दिवाली के जैसा ही और हर तरफ आप इसकी सुंदर की सजावट देख सकते हैं। खास बात ये है कि क्रिसमस का सबसे ज्यादा क्रेज बच्चों में होता है और असल में माता-पिता और बच्चे दोनों मिलकर अपने घर को अलग-अलग तरीके से सजाते हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि क्रिसमस डेकोरेशन कैसे करें, घर की सजावट कैसे करें या फिर ऑफिस में अपने डेस्क को कैसे सजाएं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्रिसमस पर घर को कैसे सजाएं-How to decorate home and office for Christmas 2024
क्रिसमस ट्री कैसे डेकोरेट करते हैं-Christmas tree decoration ideas
क्रिसमस पर सबसे पहले सजावट क्रिसमस ट्री की होती है। क्रिसमस टी को सजाने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए एक क्रिसमस ट्री। इसके बाद आप इसमें स्नो दिखाने के लिए कॉटन या रुई के फाहे की मदद ले सकते हैं। इसके बाद आप इसमें ऊपर एक बड़ा सा स्टार लगा सकते हैं। दूसरा, आप इसकी लाइटिंग कर सकते हैं। फिर इसके आस-पार सेंटा कैप लगा लें। पेड़ से कुछ गिफ्ट्स बांध दें या इसके आस-पास आप बड़े-बड़े गिफ्ट्स भी रख सकते हैं जो देखने में बहुत सुंदर लगते हैं।

स्टार लाइट वाले पर्दे लगाएं-Star light curtain Christmas decoration
आजकल बाजार में या फिर ऑनलाइन स्टार लाइट वाले पर्दे खूब मिल रहे हैं। ये खासतौर पर क्रिसमस के लिए होता है। आप इसे अपने घर के सभी परदों पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने घर के आगे भी इसे टांग सकते हैं जो कि देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इसके अलावा आप दरवाजों पर भी इसकी सजावट कर सकते हैं।
सेंटा कैप से सजाएं घर-Santa cap decoration ideas
क्रिसमस के लिए सेंटा कैप बेस्ट है और आप अपने घर की सजावट इससे कर सकते हैं। आप हर साइज के छोटे-छोटे सेंटा कैप खरीदकर घर में अलग-अलग जगहों पर लगा सकते हैं। ये देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। आप इन्हें घर की अलग-अलग जगहों पर सजावट कर सकते हैं।

क्रिसमस पर ऑफिस डेस्क कैसे सजाएं-Christmas office decorations idea
क्रिसमस पर ऑफिस डेस्क सजाने के लिए पहले तो आप डेस्क पर एक सुंदर सा क्रिसमस ट्री लगाएं। इसके अलावा सेंटा कैप को अलग-अलग जगहों पर टैग करें। क्रिसमस कार्ड से सजावट करें जो कि देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इसके अलावा आप छोटे-छोटे सांता क्लॉस से भी आस-पास की सजावट कर सकते हैं। तो इन टिप्स की मदद लें और इस क्रिसमस घर की सजावट करें। अब जानते हैं Christmas 2024 Rum Cake में रम क्यों होता है?