अनिल कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘सावरिया’ से डेब्यू करने वाली सोनम कपूर ने बॉलीवुड में आने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। अपने स्टाइल और फैशन को लेकर दुनियाभर में मशहूर सोनम कपूर कभी 86 किलो की हुआ करती थीं। दरअसल, सोनम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या से पीड़ित थी, इसी के कारण वह मोटापे का शिकार हो गई थीं।
पीसीओएस के कारण 19 साल की उम्र में सोनम कपूर का वजन बढ़कर 86 किलो हो गया था। हालांकि, जब उन्हें फिल्म ‘सावरिया’ ऑफर हुई तो उन्होंने अपना वजन घटाने का फैसला किया। वर्कआउट रूटीन और स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करके सोनम कपूर ने करीब 35 किलो वजन घटाया।
केवल 2 सालों में सोनम कपूर ने अपना 35 किलो वजन कम कर लिया। इस दौरान उनकी मां ने भी उनका खूब साथ दिया। उन्होंने सोनम को उन सभी चीजों से दूर रखा जो उन्हें पसंद थी, जैसे चॉकलेट, आइसक्रीम और तला-भुना खाना। सोनम को उनकी मां ने स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करवाई।
वर्कआउट रूटीन: अपना वजन कम करने के लिए सोनम कपूर ने कथक करना शुरू किया। इससे उनको बॉडी टोनिंग में काफी मदद मिली। साथ ही पॉश्चर में भी सुधार हुआ। साथ ही वह नियमित तौर पर कार्डियो, स्विमिंग, डांसिंग, स्क्वैश, वेट लिफ्टिंग और पिलेट्स भी करती हैं। एक्ट्रेस सोनम कपूर रोजाना आधे घंटे के लिए कार्डियो करती हैं। वेट लॉस जर्नी में योग ने भी एक्ट्रेस की काफी मदद की।
सोनम कपूर का डाइट प्लान: सोनम कपूर ने अपना वजन घटना के लिए तला-भुना और मीठी चीजें खाना पूरी तरह से छोड़ दिया। इसके अलावा वह हर दो घंटे पर नट्स, सेब या फिर ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया करती थीं। क्योंकि, ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की अच्छी-खासी मात्रा होती है।
सोनम कपूर अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गुनगुने नींबू पानी से करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह ओटमील और फल खाती हैं। इसके बाद स्नैक्स के तौर पर वह ब्राउन ब्रेड के साथ अंडे का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक का सेवन करती हैं। लंच में सोनम कपूर एक कटोरी दाल, एक कटोरी सब्जी, एक रागी की रोटी, सलाद औ चिकन या मछली का सेवन करती हैं। डिनर के दौरान एक्ट्रेस सूप, सलाद, चिकन या फिर मछली खाती हैं।