सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन डिवा के नाम से जाना जाता है। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जो फिल्मों में एंट्री लेने से पहले काफी मोटी थीं। सोनम कपूर भी उनमें से एक हैं। सोनम कपूर पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की शिकार रह चुकी हैं। इस वजह से एक समय ऐसा था जब उनका वजन 86 किलो था। लेकिन फिल्मों में आने से पहले सोनम ने काफी मेहनत की थी और 35 किलो वजन कम किया था। अगर आप भी इस बीमारी की शिकार हैं या आपका वजन भी जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो सोनम कपूर जैसी रूटीन फॉलो करें-
कथक: रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर ने सावरिया मूवी में आने से पहले 35 किलो वजन कम किया था। इसके लिए उन्होंने कथक करना शुरू किया था। कथक करने से शरीर का एक्सट्रा फैट बर्न होता है। इसके अलावा बॉडी भी टोन्ड होती है। इतना ही नहीं नियमित रूप से यदि आप कथक करती हैं तो वजन आसानी से कम हो जाता है।
कार्डियो: वजन और मोटापा कम करने के लिए कार्डियो भी बेहतर उपाय होता है। इसलिए सोनम कपूर भी वजन कम करने के लिए नियमित रूप से कार्डियो करती थीं। वह वेट ट्रेनिंग से लेकर पिलेट्स तक सभी एक्सरसाइज करती थीं। बता दें कि वह रोजाना कम से कम 30 मिनट तक कार्डियो करती थीं। इसके अलावा फिट और टोन्ड बॉडी के लिए वह स्विमिंग, डांसिंस और स्क्वैश भी खेलती थीं।
जंक फूड्स से दूरी बनाई: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोनम कपूर वजन कम करने के दौरान जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल भी नहीं करती थीं। इसके अलावा उन्होंने फ्राइड फूड, ऑयली खाना और मीठे से भी परहेज कर लिया था। सोनम ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि यह सारी चीजें करने के लिए उनकी मां ने उनका बेहद साथ दिया था और उन्हीं कि वजह से ये संभव भी हुआ।
पावर योगा: बता दें कि सोनम के वजन कम होने के पीछे पावर योगा का भी बड़ा योगदान है। उन्होंने वर्कआउट और हेल्दी डाइट फॉलो करने के साथ योगा का भी अभ्यास किया था। मोटापा कम करने के लिए सोनम पावर योगा करती थीं और इसकी मदद से उन्होंने अपना काफी वजन कम कर लिया।

