महात्मा गांधी व बापू भारत के उन महान हस्तियों में सबसे आगे हैं जिनकी सीख और विचार उनकी मृत्य के बाद भी हमारे बीच आम है। गांधी का जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक है। बता दें कि बापू के विचार और उनका जीवन शैली ने उन्हें नेता के साथ एक युगपुरूष भी बना दिया। उन्हें भारत के स्वतंत्रता संग्राम का सूत्रधार माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने जीवन में कभी भी अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया था। बापू का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। गांधी जी के 150वीं जयंती पर उन्हें याद करने के लिए उनके कुछ अनमोल विचारों को अपने जीवन में उतारने की कोशिश करेंगे।
1. खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।
2. आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूंदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।
3. खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।
4. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।
5. जब मैं सूर्यास्त और चन्द्रमा के सौंदर्य की प्रसंशा करता हूं, मेरी आत्मा इसके निर्माता के पूजा के लिए विस्तृत हो उठती है।
6. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता हैं।
7. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
8. मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।
9. आंख के बदले में आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी।
10. शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।
11. थोड़ा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर हैं।
Gandhi Jayanti Speech, Essay, Quotes: जब नेताजी ने दी बापू की उपाधि, पढ़ें गांधीजी का पूरा इतिहास
12. विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता हैं।
13. भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं।
14. ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।
15. मौन सबसे सशक्त भाषण है। धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी।
16. एक अच्छा इंसान हर सजीव का मित्र होता हैं।
17. पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
18. कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता हैं।
19. किसी देश की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में निवास करती हैं।
20. कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।
21. हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।
22. यह स्वास्थ्य ही है जो हमारा सही धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ नहीं।
23. हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं; लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही हैं।
24. अपने ज्ञान पर जरूरत से अधिक यकीन करना मूर्खता हैं। यह याद दिलाना ठीक होगा कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता हैं।
25. अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली हैं।
26. दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।
27. आपकी मान्यताएं आपके विचार बन जाते हैं, आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं, आपके शब्द आपके कार्य बन जाते हैं, आपके कार्य आपकी आदत बन जाते हैं, आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके मूल्य आपकी नियति बन जाती हैं।
28. मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूं, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूं।
29. जब मैं निराश होता हूं, मैं याद कर लेता हूं कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती हैं। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता हैं। इसके बारे में हमेशा सोचो।
30. हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें। हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।