Good Night Tips: रात के समय कई लोग काफी देर से भोजन करे हैं। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो खाना खाकर तुरंत सोने चले जाते हैं। अगर आप भी खाना खाने के तुरंत बाद सोने जाते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा कर आप कई तरह की परेशानियों को न्योता दे रहे हैं। खाना खाकर तुरंत सोना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। इससे कई तरह की समस्याएं भी हो सकती हैं।

बढ़ने लगता है शरीर का वजन

खाना खाकर तुरंत सोने से इसका आपके शरीर पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है। इससे मेटाबॉलिज्म काफी धीमा भी हो सकता है। वहीं, एक बार जब मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है तो कैलोरी सही से बर्न नहीं होती है,  जिसके कारण आपका वजन बढ़ भी सकता है

पाचन तंत्र हो सकता है खराब

खाना खाकर तुरंत सोने से हाजमा बिगड़ सकता है। भोजन के बाद सोने से खाना पेट में सही से नहीं पचता है। ऐसे में आपको कई तरह की परेशानी हो सकती है। कई बार गैस की समस्या भी हो जाती है और सीने में जलन होने लगता है।

नींद पर पड़ता है नकारात्मक असर

खाना खाने के बाद तुरंत सोने से इसका असर नींद पर भी काफी पड़ता है। कई बार लोग रात के समय भारी खाना खा लेते हैं। इसके कारण पेट में भारीपन होने लगता है, जिससे नींद नहीं आती है। सीने में जलन के कारण इससे नींद काफी प्रभावित होती है। खाने और सोने के बीच करीब दो से तीन घंटे का अंतर रखना जरूरी होता है। 

खाना खाने के बाद क्या करें?

खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी नहीं सोना चाहिए। खाने के बाद कम से कम 20-30 मिनट हल्का फुल्का काम करते रहना चाहिए। सोने से पहले कम से कम 5-10 मिनट वॉक करना काफी बेहतर होता है। पैदल चलने से पाचन प्रक्रिया काफी बेहतर हो जाती है। आगे पढ़िए- लाख कोशिशों के बाद भी नहीं घट रहा वजन? सुबह उठते ही पी लें इस खास मसाले का पानी