Stretch marks: कई लोगों के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले क्रीम और तेल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों का इस्तेमाल करने बावजूद स्ट्रेच मार्क्स नहीं जाते हैं, बल्कि स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों की मदद से अपने शरीर पर मौजूद स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं। इन चीजों का इस्तेमाल आपके स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है साथ ही त्वचा को किसी प्रकार का कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता है।

आर्गन ऑयल:
आर्गन ऑयल स्ट्रेच मार्क्स के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के लचीलेपन को बढ़ाता है। यह आपके स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद करता है। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करें।

नींबू का रस:
नींबू के रस में नेचुरल ब्लीचिंग इफेक्ट होता है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। स्ट्रेच मार्क्स को कम करने के लिए रोजाना नींबू के रस का इस्तेमाल करें। आप नींबू के टुकड़ों को भी रोजाना मार्क्स पर रब कर सकते हैं। यह भी काफी प्रभावी होता है।

अंडे का सफेद हिस्सा:
अंडे के सफेद हिस्से में प्रोटीन और अमीनो एसिड होता है जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही यह स्ट्रेच मार्क्स को भी कम करने में मदद करता है। रोजाना अंडे के सफेद हिस्से को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं।

आलू का रस:
आलू में स्टार्च और एंजाइम होता है। यही कारण है कि यह अक्सर डार्क सर्कल और दाग-धब्बों को हल्का करने के लिए उपयोग किया जाता है। यह त्वचा को ब्लीच करता है और स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करता है। रोजाना स्ट्रेच मार्क्स पर आलू का रस लगाना बेहतर परिणाम देगा।

एलोवेरा जेल:
एलोवेरा जेल में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करता है। रोजाना दिन में दो बार स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे आपको जल्द से जल्द परिणाम मिलेगा।

(और Lifestyle News पढ़ें)