Remedies for Armpit Lumps: गांठ आमतौर पर स्वेलेन लिम्फ नोड्स के कारण होता है। लिम्फ नोड का मतलब है कि आपका शरीर किसी इंफेक्शन का शिकार है। गांठ हानिकारक नहीं होता है लेकिन अगर सही समय पर इसका इलाज नहीं होगा तो यह घातक रूप भी ले सकता है। कुछ गांठ ऐसे होते हैं जो दर्द पैदा करते हैं और जिसके कारण असहजता महसूस होती है। बाजार में मिलने वाले उत्पादों के जगह घरेलू उपचारों का इस्तेमाल करना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि शरीर पर इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन की वजह से भी होता है। हाथों को घूमाते वक्त दर्द होना या हाथ या सीने के पास दर्द होने इसके कुछ लक्षणों में से एक है। आइए जानते हैं किन घरेलू उपचारों की मदद से आर्मपिट में बनी गांठ से छुटकारा पाया जा सकता है।

मसाज करने से:
मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो गांठ के कारण होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है। कुछ मिनटों तक नारियल तेल या जैतून के तेल से मसाज करने से आर्मपिट में बनी गांठ से निजात पाया जा सकता है।

विटामिन-ई:
शरीर में कुछ प्रोटीन और विटामिन की कमी के कारण त्वचा की समस्याएं होती है। विटामिन ई त्वचा के लिए सबसे महत्वपूर्ण विटामिन में से एक है। रोजाना 1 विटामिन ई कैप्सूल का सेवन करें, इससे राहत मिलेगी।

तरबूज:
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और उन बैक्टीरिया को भी नष्ट करता है जिससे गांठ की समस्या हो जाती है और सूजन और दर्द को भी कम करने में मदद करता है। तरबूज के जूस को रोजाना सुबह पिएं। इससे आपको राहत महसूस होगी।

नींबू का रस:
नींबू के रस में विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो गांठ की वजह से होने वाली सूजन को कम करता है। नींबू के रस को पानी के साथ मिलाएं। रूई की मदद से इस मिश्रण को गांठ पर लगाएं। फिर सूखने दें और हल्के गर्म पानी से धो लें।

(और Lifestyle News पढ़ें)