Eczema diet tips: एक्जिमा एक स्किन प्रॉब्लम है जिसके कारण सूजन, जलन, खुजली और दाग हो जाते हैं। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई प्रकार के चीजों को अपनाते हैं। दवाइयां खाते हैं, घरेलू उपचार भी अपनाते हैं। लेकिन जब तक आपकी डाइट सही नहीं होगी ये सारे उपाय भी काम नहीं करेंगे। ऐसे में आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए की एक्जिमा होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। इस बात की सही जानकारी होगी तो आपकी यह समस्या कम हो सकती है।
फैटी फिश:
फैटी फिश खाने से आप एक्जिमा के लक्षणों को कम कर सकते हैं साल्मन एक्जिमा के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। मछली के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेट्री होता है। आप ओमेगा-3 सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। आमतौर पर रोजाना 250 एमजी ओमेगा-3 फैटी एसिड लेने की सलाह दी जाती है।
क्वरसिटिन वाले फूड्स:
क्वरसिटिन एक प्लांट बेस्ड फ्लेवोनॉयड होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीहिस्टामिन गुण भी होता है जो एक्जिमा के कारण होने वाले सूजन को कम करता है।
क्वरसिटिन वाले फूड्स:
– सेब
– ब्लूबेरी
– चेरी
– ब्रोकली
– पालक
– केल
प्रोबायोटिक वाले फूड्स:
प्रोबायोटिक फूड्स इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। साथ ही एलर्जी को भी कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा प्रोबायोटिक फूड्स एक्जिमा के लक्षणों को कम करने में भी मदद करते हैं।
– दही
– ब्रेड
– केफीर
– चीज़
– फर्मेंटेड पिकल
एक्जिमा के मरीजों को किस तरह के फूड्स नहीं खाने चाहिए?
– डेयरी प्रोडक्ट्स
– अंडा
– सोय
– नट्स
आर्टिफिशियल और प्रीसर्वेटिव फूड्स एक्जिमा के लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा अधिक शुगर वाले फूड्स भी एक्जिमा के दौरान नहीं खाने चाहिए। यह इन्सुलिन के स्तर को बढ़ा देता है जिससे सूजन बढ़ जाती है।
इन चीजों में अधिक शुगर होता है:
– केक
– कॉफी
– सोडा
– स्मूदी
– जंक फूड्स
(और Lifestyle News पढ़ें)

