स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा के लिए भी केला काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद विटामिन्स, पोटेशियम, मिनरल्स आदि कई पोषक तत्व त्वचा को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही त्वचा को फ्री रेडिकल से बचाकर बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं। केले में मौजूद विटामिन ए त्वचा के लिए फायदेमंद विटामिन है। यह त्वचा में कसाव को बढ़ाता है और कोलेजन के उत्पादन को भी बढ़ाता है। केले में मौजूद विटामिन ई त्वचा के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। आप घर पर ही केले से फेस मास्क बना सकते हैं और इसे चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा में निखार आता है और त्वचा से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए

1. एक पका केला
2. एक चम्मच दूध

फेस मास्क बनाने का तरीका

1. एक बरतन लेकर इसमें पके केले को मैश कर लें।
2. अब इसमें दूध मिला लें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं।
3. इससे आपको एक गाढ़ा पेस्ट मिलेगा।
4. इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रखें।
5. इसके बाद चेहरे को हल्के गर्म पानी से धो लें।

फेस मास्क के फायदे

1. यह मास्क त्वचा को जवां बनाकर निखार लाने में मदद करता है।
2. केले में मौजूद मिनरल्स मुंहासों को दूर करते हैं।
3. विटामिन ई त्वचा में कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाता है।
4. त्वचा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा के रुखेपन को कम करते हैं।
5. मास्क में मौजूद दूध त्वचा को कोमल और मुलायम बनाता है।
6. मास्क त्वचा को हाइड्रेट रखकर स्वस्थ बनाने में मदद करता है।
7. चेहरे से टॉक्सिन्स को साफ करता है।