कनिका कपूर स्किन का कैसे ध्यान रखती हैं: पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान, कनिका ने बताया कि वह रोजाना सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीती हैं। यह स्किन और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके अलावा स्किन को वह रोजाना क्लींज, एक्सफोलिएट और मॉइश्चराइज करती हैं। इतना ही नहीं कनिका ने बताया कि वह सप्ताह में एक बार कोई सा भी फेस मास्क जरूर लगाती हैं। यह स्किन को हाईड्रेटेड रखने में मदद करता है।
उन्होंने बताया कि आमतौर पर वह नेचुरल मेकअप करना पसंद करती हैं। साथ ही वह लिपस्टिक का भी अधिक इस्तेमाल करती हैं। हालांकि ग्लॉसी लिपस्टिक के बजाय वह मैट लिपस्टिक का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं।
कनिका अपने हैंड बैग में क्या रखती हैं: पिंकविला के मुताबिक, कनिका अपने बैग में जरूरी दवाइयां रखती हैं। इसके अलावा वह स्पार्कलिंग आई ड्रॉप भी रखती हैं। अपने बैग में वह आई मास्क भी रखती हैं। इतना ही नहीं वह लिप बाम भी जरूर रखती हैं। वह डियोड्रेंट और हैयर बैंड्स भी रखती हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर बालों को बांध सके।
इसके अलावा कनिका अपने बैग में लिपस्टिक, ब्लश, मेकअप ब्रश, पॉकेट परफ्यूम और सैनिटाइजर रखती हैं। इन सभी चीजों के अलावा वह पेपर होल्डर भी रखती हैं जिसमें उनका पासपोर्ट और बाकी के जरूरी पेपर्स होते हैं।
कनिका कपूर की डाइट: हेल्थयोगी के मुताबिक, कनिका लो फैट, प्रॉपर कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन वाले फूड्स खाती हैं। इसके अलावा वह ब्रेड, अधिक मीठा और फैटी फूड्स खाने से बचती हैं। इतना ही नहीं अपनी फिटनेस का ध्यान रखते हुए वह रोजाना अंडे का सफेद हिस्सा और हरी पत्तेदार सब्जियां खाती हैं। शूट के दौरान कनिका ग्रैनोला बार्स और सेब खाती हैं। डिनर में वह हेल्दी फूड्स ही खाना पसंद करती हैं।