Good Night Tips: रात को सोने से पहले कई लोग पूरे दिन की थकावट और स्ट्रेस को कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। बहुत से लोग रात को योगा करते हैं। वहीं, कुछ लोग सोने से पहले गुनगुने पानी से भी नहाते हैं। हालांकि, पूरे दिन की थकावट और तनाव को कम करने के लिए आप रात को सोने से पहले तिल के तेल से शरीर की मालिश कर सकते हैं।
तिल का तेल मालिश करने से क्या होता है?
दरअसल, तिल का तेल (Sesame Oil) एक आयुर्वेदिक तेल है, जिससे शरीर की मालिश करने पर बहुत आराम मिलता है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का लाभ मिलता है।
शरीर की गर्मी को करता है संतुलित
रात में सोने से पहले तिल के तेल से शरीर को मालिश करने से शरीर का तापमान बैलेंस रहता है। ठंड के मौसम में इससे शरीर की मालिश करने पर बॉडी को गर्मी मिलता है। वहीं, हर रोज इसका इस्तेमाल करने से नसें शांत रहती हैं और तनाव कम होता है। रात को सोने से पहले तिल के तेल से पैरों की मालिश करने से गहरी और अच्छी नींद आती है।
शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है तिल का तेल
रात को सोने से पहले तिल के तेल से मालिश करने से शरीर डिटॉक्सीफाई होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। दरअसल तिल के तेल से मालिश करने से तेल त्वचा के माध्यम से अवशोषित होता है और शरीर के अंगों को भी स्वस्थ करता है। तिल के तेल को लगाने से स्किन भी ग्लो करता है। यह स्किन के लिए नेचुरल मॉइश्चराइजर का काम करता है और त्वचा से विषैले पदार्थों को निकालता है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।