Sarson Saag Recipe: सर्दी के मौसम में मार्केट में कई तरह की हरी सब्जियां मिलने लगती हैं। इस मौसम में आपको पालक, मेथी, बथुआ और सरसों की साग भी अने लगते हैं। कई लोग इन सभी हरी सब्जियों को अलग-अलग तरह से बनाते हैं। इन सभी हरी सब्जियों को खाने से शरीर को काफी लाभ होता है। इन सब्जियों में कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इस लेख में होटल स्टाइल में सरसों का साग बनाने के बारे में बताएंगे, जिसको आप आसानी से अपने घर पर ही बना सकते हैं।

सरसों की साग बनाने की सामग्री

500 ग्राम-सरसों के पत्ते
250 ग्राम- पालक के पत्ते
250 ग्राम-बथुआ के पत्ते
2-3 हरी मिर्च
अदरक  
लहसुन की 5 कलियां
1 प्याज
2 टमाटर
3 बड़े चम्मच मक्के का आटा
2 चम्मच तेल
नमक
हल्दी पाउडर
जीरा
हींग

सरसों का साग कैसे बनाएं?

सरसों का साग बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्ते को तैयार करें। इसके लिए आप सबसे पहले सरसों, पालक और बथुआ के पत्तों को धोकर साफ कर  लें। अब इसको कुकर में डालकर पका लें। आप इसमें एक कप पानी, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और हल्का नमक भी डाल लें। आप इसको दो से तीन सीटी आने दें। अब इसको हैंड ब्लेंडर में पीस कर दरदरा कर लें।

साग कैसे पकाएं?

साग पकाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में साग को डालें और उसमें मक्के का आटा मिलाएं। इसको 15 मिनट पर धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें तड़का लगाएं। इसके लिए आप एक पैन में घी या तेल गरम करें और उसमें जीरा और हींग को डालें। अब आप इसमें कटी हुई लहसुन, अदरक और प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें कटे हुए टमाटर डालें और सभी को अच्छे से पका लें। अब साग को तड़के में डालें और सही से मिला लें। आप  इसमें अपने स्वाद के मुताबिक नमक भी डाल दें और इसको करीब 5 मिनट तक पकाएं।  इस तरह आप आसानी से होटल स्टाइल में सरसों का साग बना सकते हैं। आगे पढ़िएःसुबह-सुबह बॉडी को करना है डिटॉक्स? उठते ही पी लें Lemon Clove Water