Soaked chickpeas in winter: स्वस्थ्य रहने के लिए जरूरी नहीं महंगी-महंगी चीजें ही खाईं जाएं। आप कुछ ऐसी चीजों को सेवन भी कर सकते हैं जो सालभर बड़ी आसानी से कम दाम में मिलती हैं। इनमें से एक है चना। चने में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलेट, पोटैशियम समेत तमाम गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
इसे खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं। पाचन से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट होती है। भूख नियंत्रित होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। कोई भुने चने तो कोई पानी में भिगाए हुए चने खाना पसंद करता है। आइए जानें क्या सर्दी में भीगे चने खाने चाहिए या नहीं और क्या है इसे खाने का सही तरीका।
भीगे हुए काले चने खाने के फायदे
पानी में काले चने भिगाकर खाने हीमोग्लोबिन का स्तर सुधरता है। एनीमिया कम होता है। इनमें एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। भीगे चने में विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है। प्रोटीन की भी मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही अंकुरित चने पाचन को आसान बनाता है।
ऐसे लोग ना करें चने का सेवन
जिन लोगों को दस्त हो उन्हें चने का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में दस्त के साथ ही पेट में गैस, मतली, पेट फूलने, दर्द, मरोड़ या पेट से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है।
सर्दी में भीगे हुए चने खाने चाहिए या नहीं?
हां, सर्दियों में भी आप भीगे हुए काले चने खा सकते हैं। भीगे हुए चने हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना 50 से 60 ग्राम चने का सेवन जरूर करना चाहिए।
भीगे हुए चने में क्या मिलाकर खाएं?
सर्दियों में आप भीगे हुए चने के साथ गुड़ खा सकते हैं। इससे आयरन मिलेगा। इसके अलावा सूखे मेवे भी खा सकते हैं। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।

