Treadmill vs Outdoor Running: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर वजन बढ़ने की समस्या से परेशान हो जाते हैं। ऐसे में वह वजन घटाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं। कुछ लोग पार्क में दौड़ते हैं, तो कई लोग अपने घर में ही कई तरह की एक्सरसाइज करते हैं और ट्रेडमिल पर दौड़ते हैं।  

फिट रहने के लिए लोग जाते हैं जिम

हर रोज रनिंग और वॉक करने से वजन काफी तेजी से कम होता है। इससे आपका वजन कम होने के साथ-साथ  आपका स्वास्थ्य भी काफी बेहतर होता है। वहीं, कई लोग पार्क में दोड़ने की बजाय जिम जाना काफी पसंद करते हैं। जिम में कई लोग घंटों मेहनत करते हैं और तरह-तरह की एक्सरसाइज भी करते हैं।

ट्रेडमिल पर दौड़ना या रनिंग करना क्या है बेहतर? 

ट्रेडमिल पर दौड़ना या रनिंग करना दोनों हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, दोनों के अपने-अपने फायदे और नुकसान भी हैं। आपकी प्राथमिकताओं, फिटनेस गोल और आपके समय पर निर्भर करता है। कई बार यह भी अहम होता है कि आप कहां दौड़ रहे हैं।

ट्रेडमिल पर दौड़ने के फायदे और नुकसान

ट्रेडमिल पर दौड़ने से वैसे तो कई फायदे हैं। आपके पास कम समय है फिर भी आप अपना एक्सरसाइज आसानी से पूरा कर सकते हैं। ट्रेडमिल पर दौड़ने से आपकी जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है, क्योंकि इसकी सतह आमतौर पर नरम होती है। आप इसकी स्पीड और इंक्लिनेशन को अपने हिसाब से कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, इसका नुकसान भी है। ट्रेडमिल पर दौड़ने से शरीर को कम मेहनत करनी पड़ती है, जिसके कारण कैलोरी थोड़ी कम बर्न होती है।

बाहर रनिंग करने के फायदे और नुकसान

बाहर दौड़ने से शरीर को काफी मेहनत करनी पड़ती है, जिससे शरीर का फैट काफी जल्दी बर्न होता है। बाहर दौड़ने से मेंटल हेल्थ भी काफी बेहतर बना रहता है। बाहर जब आप जाते हैं तो आपको ताजी हवा, सूरज की रोशनी और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलते हैं, जो तनाव को काफी कम करते हैं। हालांकि, इसका नुकसान यह है कि अधिक गर्मी, बारिश या फिर सर्दी में आपको की तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आगे पढ़िए-