Delhi me ghumne ki jagah: बारिश होने से मौसम सुहावना हो जाता है। ठंडी हवा और रिमझिम बारिश में अगर आपका भी डेट पर जाने का मन है तो यहां हम आपको दिल्ली की कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। यहां न केवल आपका यादगार समय बीतेगा बल्कि ये डेट आपको लंबे समय तक याद रहेगी। 1 अगस्त को गर्लफ्रेंड डे भी है तो ये मौका भी अच्छा है इन जगहों पर जाने का। क्या है इन जगहों का नाम और क्या है वहां की खासियत आइए जानते हैं।

रिज रोड, नॉर्थ कैंपस

अगर आप शांत जगह पर एक-दूसरे का हाथ थाम कर सुहाने मौसम का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको रिज रोड, नॉर्थ कैंपस जाना चाहिए। यह शांतिपूर्ण और प्रेमियों के लिए एक खूबसूरत जगह है।

महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क

कपल्स प्यार के खुशहाल पल बिताने के लिए महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क जा सकते हैं। यह कुतुब मीनार से सिर्फ दो मिनट की पैदल दूरी पर है। यहां आप हरे-भरे बगीचे में रोमांटिक पल गुजार सकते हैं।

दिल्ली हाट

अगर आपको भीड़भाड़ वाली जगह से कोई दिक्कत नहीं है तो आप दिल्ली हाट जा सकते हैं। यहां आपको खूबसूरत हस्तशिल्प की दुकानों से लेकर देश भर के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एक जगह ही चखने को मिल जाएगा।

एडवेंचर आइलैंड

रोहिणी में आप एडवेंचर आइलैंड जा सकते हैं। यहां आप अपने बचपन की यादों को दोबारा जीवंत कर पाएंगे। यहां आप बेली डांसिंग, हुला-हूप, फायर एक्ट और मैजिक शो भी देख सकते हैं।

दिल्ली आई, कालिंदी कुंज

यहां आप बहुत ऊंचाई से पूरे दिल्ली का नजारा अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं। यहां आपको वातानुकूलित कैप्सूल में, ऊपर से खूबसूरत क्षितिज के साथ नीचे पूरे शहर का नजारा भी दिखाता है।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: 20+ गर्लफ्रेंड के लिए के लिए शायरी, National Girlfriend Day पर इन संदेशों के जरिए बयां करें मोहब्बत