Besan Face Packs: मार्केट में चाहें कितने महंगे से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट रातों-रात स्किन पर चमत्कारिक बदलाव लाने का दावा क्यों न करें आज भी लोग घरेलू नुस्खों पर भरोसा करते हैं। क्योंकि न तो इनका कोई साइड इफेक्ट होता है और न ही इन्हें फॉलो करने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत होती है। दादी-नानी के समय से बेसन का उपयोग उबटन के तौर पर किया जाता आ रहा है।
ऐसे में अगर आप भी बेसन का यूज चेहरे या स्किन पर कहीं करती हैं तो आपको इसका सही इस्तेमाल करने का तरीका पता होना चाहिए। क्योंकि तभी आप इससे चेहरे दाग-धब्बे, कालापन, झाइयां, पिंपल्स के निशान आदि को हल्का कर सकती हैं। बेसन लगाने से चेहरे पर कई तरह से फायदे होते हैं। आइए जानें इसके बारे में।
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे
बेसन लगाने से चेहरे पर एक्सेस ऑयल कम होता है। इससे पिंपल्स कम निकलते हैं।
यह स्किन को एंटी-एजिग गुण देता है। इतना ही नहीं निखरी त्वचा पाने में मदद करता है।
बेसन में अनसैचुरेटेड फैटी एसिड्स, प्रोटीन, विटामिन आदि होते हैं जो फायदेमंद होते हैं।
चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाता है। चेहरे के दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।
चेहरे पर बेसन लगाने का सही तरीका
बेसन-हल्दी
हल्दी में आयुर्वेदिक गुण होते हैं। ऐसे में जब बेसन और हल्दी को मिलाकर चेहरे पर लगाया जाता है तब इससे आपको दोहरे लाभ मिलते हैं। साथ ही टैनिंग दूर होती है। इसके बनाने के लिए बेसन में दही और हल्दी मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। इससे चेहरे का कालपान, झाइयां दूर होती हैं।
बेसन-गुलाबजल
चेहरे पर चमक लाने के लिए आप बेसन में गुलाबजल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए बेसन में आवश्यकतानुसार बेसन मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इससे ऑयली स्किन से सीबम हटता है। दाग-धब्बे कम होते हैं। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: काले घुटने-कोहनी या टखनों की वजह से आती है शर्म, टमाटर से बनाकर लगाएं D-Tan Pack, टैनिंग होने लगेगी दूर
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।