Mooli ka paratha: सर्दी का ये मौसम मूली का मौसम है। इस मौसम में आपको ये सब्जी हर तरफ मिल जाएगी। इस मौसम में लोग मूली का अचार, मूली सब्जी और मूली पराठा बनाकर खाते हैं। मूली पराठा बनाना बहुत मुश्किल नहीं है बस आपको कुछ चीजों की मदद से इसे बनाना है और फिर इसे खाना है। लेकिन आज हम पंजाबी स्टाइल में मूली पराठा बनाना सीखेंगे जिसका रेसिरी थोड़ी अलग होती है और टेस्टी भी होती है। इसके अलावा इस पराठा को खाकर आपका मन खुश हो जाएगा और आप इसे बार-बार बनाकर खाएंगे।

पंजाबी मूली पराठा रेसिपी-Recipe of mooli ka paratha

सामग्री

-कद्दूस की हुई मूली
-आटा
-प्याज
-हरी मिर्च
-लहसुन
-अदरक
-अजवाइन
-मसाले
-नमक
-अचार का मसाला

मूली पराठा बनाने का तरीका

-मूली का पराठा बनाने के लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले आटा तैयार कर लें।
-फिर कद्दूस की हुई मूली में थोड़ी बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, अजवाइन और बाकी मसाले के साथ अचार का मसाला मिला लें।
-ऊपर से नमक मिलाएं और सब कुछ मिलाकर इसका रस निकाल लें।
-मूली को ऐसे ही रखने दें। फिर इसमें बाकी मसाले मिला लें और बाकी मसालों को और मिला लें।
-फिर आटे की लोई बनाएं और इसमें आप मूली की स्टफिंग करें।
-आटा लगाकार पराठे को बेलें और फिर तवे पर रखकर इसे अच्छी तरह से पकाएं।
-इस प्रकार से पराठा बनाकर दही या अचार के साथ इसे खाएं।

मूली पराठा बनाने का दूसरा तरीका

मूली पराठा बनाने का एक तरीका ये है कि आप मूली को कद्दूस कर लें और इसे आटे में मिला लें। बाकी सारे मसाले मिलाएं, नमक, प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च मिलाएं। धनिया पत्ती और फिर काला नमक मिला लें। सबको मिलाकर आटा तैयार करें। इसके बाद इसे बेल लें और फिर तवे पर रखकर पराठा पकाएं और फिर इस पराठा बनाकर खाएं।