Tadka raita recipe: रायता खाना किसे नहीं पसंद। चाहे बात नॉर्मल खाने की हो या फिर बिरयानी की, बिना रायता आपको इन तमाम खाने का स्वाद फीका लगेगा। लेकिन, रायते का स्वाद इसके प्रकार पर निर्भर करता है। जैसे कि आप किस चीज का रायता बना रहे हैं और रायते में आप किस चीज का तड़का लगा रहे हैं ये तमाम चीजें स्वाद के लिए बहुत मायने रखती हैं। आज हम बात करेंगे कि रायते में तड़का कैसे लगाएं, कौन सी चीजें हैं जो कि रायते का स्वाद बदल सकती हैं और इस स्वाद को बदलने के लिए आपको क्या करना है।
रायते में तड़का कैसे लगाएं-Raita me tadka kaise lagaye
जीरा, हींग और लाल मिर्च
अगर आप बूंदी या फिर खीरे का रायता बना रहे हैं और आप इसे रोटी या चावल जैसी चीजों के साथ खाने वाले हैं तो आपको इसमें जीरा, हींग और लाल मिर्च का तड़का लगाना चाहिए। आपको करना ये है कि
-रायते में पानी मिलाएं और इसे तोड़कर फेंट लें।
-इसमें बूंदी मिला लें या फिर खीरे को कद्दूकर करके मिला लें।
-अगर दही बहुत खट्टी है तो इसमें थोड़ा चीनी मिलाएं।
-चाट मसाला और नमक मिलाएं।
-इसके बाद तड़के के लिए आपको करना ये है कि एक पैन में सरसों का तेल डालें। इसमें जीरा, हींग और लाल मिर्च डालें।
-जैसे कि तड़ता कड़के इसे रायते में डाल लें।
काली सरसों और करी पत्ते का का तड़का
अगर आप प्याज का रायता या फिर मिक्सड वेज वाला रायता बना रहे हैं तो आप इसमें काली सरसों और करी पत्ते का तड़का लगा सकते हैं। तो आपको करना ये है कि
-दही में प्याज और गाजर, शिमला मिर्च और बाकी सब्जियां काटकर मिला लें।
-इसके बाद इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर मिला लें।
-नमक और जीरा पाउडर मिला लें।
-अब आपको करना ये है कि एक पैन में तेल डालें और इसमें काली सरसों और करी पत्ता डालकर कड़का लें।
-फिर इससे रायते में तड़का लगा लें।
उड़द की दाल का तड़का
रायते में आप उड़द की दाल का तड़का लगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि आप उड़द की दाल को भिगोकर रख दें। फिर एक पैन में तेल डालें और फिर इसमें दाल, जीरा और हींग डालें। इसके बाद रायता तैयार करें और फिर इसमें उड़द की दाल का तड़का लगा लें। अब रायते की बात हो रही है तो क्या आपने कभी मीठा रायता खाया है? अगर नहीं तो एक बार ट्राई करें ये Sweet boondi raita recipe