रोज-रोज नाश्ते में क्या अलग बनाएं, ये सवाल अक्सर लोगों को परेशान कर देता है। खासकर वीकेंड पर लोग ब्रेकफास्ट में कुछ हटकर खाना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में यहां हम आपके लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ते की एक आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

आज के नाश्ते में आप मसाला लच्छा पराठा बना सकते हैं। कमाल की बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है, साथ ही स्वाद में लाजवाब इस पराठे को बनाने में समय भी बेहद कम लगता है।

चाहिए होंगी ये चीजें

  • मसाला लच्छा पराठा बनाने के लिए आपको गेहूं का आटा
  • सूखे मसाले (लाल मिर्च पाउडर, सूखा धनिया पाउडर, गर्म मसाला पाउडर, आदि)
  • आप चाहें तो पाव भाजी मसाला भी ले सकते हैं
  • नमक स्वादानुसार और
  • घी या तेल की जरूरत होगी।

कैसे बनाएं मसाला लच्छा पराठा?

  • इसके लिए सबसे पहले आटे को सॉफ्ट गूंथ लें।
  • इसके बाद इससे छोटी-छोटी लोई बनाएं और बेलन की मदद से गोल बेल लें।
  • अब, सभी सूखे मसालों को आपस में मिलाएं और एक मिश्रण तैयार कर लें।
  • गोल पराठे पर चम्मच की मदद से थोड़ा घी लगाकर फैला लें।
  • अब, पराठे के ऊपर जरूरत के हिसाब से तैयार मसाला छिड़कें और चम्मच की मदद से इसे फैला लें।
  • इतना करने के बाद मसाले लगे पराठे को लच्चा पराठा बनाने के लिए फोल्ड करें और एक बार फिर इसे बेल लें।
  • गर्म तवे पर पराठा डालें और घी लगाकर इसे अच्छी तरह सेक लें।
  • इतना करते ही आपका स्वाद में लाजवाब मसाला लच्छा पराठा बनकर तैयार हो जाएगा। आप इसे गर्म चाय या दही के साथ खा सकते हैं।

बता दें कि इस तरह तैयार पराठे का स्वाद आपके घर के बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आने वाला है।