आज डिनर में क्या बनाएं? अगर आपको भी ये सवाल परेशान कर रहा है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है। यहां हम आपके लिए एक बेहद खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद आप अपने लिए टेस्टी डिनर तैयार कर सकते हैं।
रात के खाने में आप स्वाद में लाजवाब मूंग दाल का पराठा और रायता बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए शेफ कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खास रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इससे मूंग दाल पराठा बनाने का आसान तरीका-
तैयार कर लें ये सामग्री
- मूंग दाल पराठा बनाने के लिए आपको धुली हुई मूंग दाल (4 घंटे पानी में भिगी हुई)
- डेढ कप गेहूं का आटा
- नमक
- काला नमक
- हींग
- बारीक कटी हरी मिर्च
- बारीक कटा अदरक
- ताजा और बारीक कटा हरा धनिया
- धनिया पाउडर
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी
- सौंफ
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- सरसो तेल और
- कसूरी मेथी की जरूरत होगी।
कैसे बनाएं मूंग दाल पराठें?
- इसके लिए एक बड़े बाउल में गेंहू का आटा निकाल लें।
- आटे में एक-एक कर सभी सामग्री यानी स्वादानुसार नमक, थोड़ा काला नमक, एक चुटकी हींग, बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच बारीक कटा अदरक, ताजा और बारीक कटा हरा धनिया, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, सौंफ, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, थोड़ा सरसो तेल और थोड़ी कसूरी मेथी डाल लें।
- अब, धुली हुई मूंग दाल को छान लें और पानी को अलग कर लें। इसे भी आटे में डालें।
- इतना करने पर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक डो तैयार कर लें।
- डो तैयार होने पर इसपर एक साफ गीला कपड़ा रखकर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- तय समय बाद आटे से पराठें बना लें।
Also Read
कैसे बनाएं रायता?
- रायता बनाने के लिए एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म कर लें।
- तेल गर्म होने पर इसमें 4-5 सूखी लाल मिर्च डालकर भून लें।
- अच्छी तरह भुन जाने पर पैन से मिर्च अलग निकाल लें और कूटकर बारीक पेस्ट बना लें।
- इतना करने पर पैन में बचे हुए तेल में बारीक कटा लहसुन डालकर भून लें।
- लहसुन के अच्छी तरह भुन जाने पर इसे सीधा दही में डालें ऊपर से लाल मिर्च का पेस्ट डालें और अच्छी तरह चला लें।
- इतना करते ही आपका रायता भी बनकर तैयार हो जाएगा।
यहां देखें वीडियो-