एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित हिंदी फिल्म की एक अलग पहचान हैं। इन्हें आज भी लोग बड़े पर्दे पर देखने के लिए आतुर रहते हैं। माधुरी दीक्षित सिर्फ एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा भी हैं। उन्होंने अपने हिंदी फ़िल्मी करियर में कई बेहतरीन फ़िल्में की, जिन्हें आज भी लोग बड़े चाव से देखतें हैं। आज भी लोग उन्हें बड़े पर्दे पर देखना पसंद करते हैं। बता दें कि माधुरी दीक्षित एक रॉयल लाइफ जीती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी दीक्षित की भारत और अमेरिका में प्रॉपर्टी है और मियामी में मॉल की मालकिन भी हैं। इतना ही नहीं ऑडी-रॉल्स रॉयस जैसी गाड़ियों में चलती हैं। आइए जानते हैं इनकी लाइफ से जुड़ी कई अन्य दिलचस्प बातें-
फिल्म का कितना करती हैं चार्ज: पत्रिका के मुताबिक, जहां आज के समय में एक फिल्म का प्रियंका और दीपिका 7 से 8 करोड़ लेती हैं, वहीं अपने समय में मधुरी एक फिल्म का 50 लाख से एक करोड़ चार्ज करती थीं। हालांकि आज वह बहुत कम फिल्में करती हैं, लेकिन फिर भी वह एक फिल्म का 4 से 5 करोड़ रुपए लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, माधुरी दीक्षित 250 करोड़ रुपए के प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।
देश-विदेश में है प्रॉपर्टी: रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित की प्रॉपर्टी मुंबई और अमरीका दोनों जगहों पर है। उनके पास कई रेजीडेंशियल्स अपार्टमेंट और कमर्शियल प्रॉपटीज हैं। बता दें कि माधुरी ने हाल ही में फ्लोरिडा में काफी बड़ी प्रॉपर्टी खरीदी है। वहीं मियामी में उन्होंने एक मॉल भी खरीदा है। वह ऑडी, रॉल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड जैसी कई लग्जरी गाडियों में चलती हैं।
रियलिटी शोज का कितना चार्ज करती हैं: बता दें कि माधुरी दीक्षित कई रियलिटी शोज के लिए लगभग 25 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। इसके अलावा वह एंडोर्समेंट के लिए अलग से चार्ज करती हैं। इस बात से आप अनुमान लगा सकते हैं कि इनकी सलाना कमाई 50 करोड़ से भी ज्यादा होगी। बता दें कि माधुरी दीक्षित और उनके पति नेने पिछले पांच सालों से युरेका फोर्ब्स के एंवेसडर हैं और वह 100 करोड़ चार्ज करते हैं।
माधुरी दीक्षित की फैमिली: माधुरी दीक्षित के पिता जी का नाम श्री शंकर दीक्षित और मां का नाम स्नेहलता दीक्षित है। बचपन से ही माधुरी को नृत्य कला में रूचि थी, इसलिए इन्होंने 3 वर्ष की आयु से ही कत्थक सीखना शुरू कर दिया था और बचपन से ही उन्हें अपने इस हुनर के लिए कई पुरूस्कार भी मिले। आज के समय में वह एक ट्रेंड कत्थक डांसर बन गईं हैं।