Sonam Kapoor Pregnancy Diet Plan: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने इस बात का खुलासा अपने सोशल मीडिया पर खुद ही किया है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका बेबी बम्प (Sonam Kapoor Baby Bump) दिखायी दे रहा है।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा का पहला बेबी कुछ ही महीनों में आने वाला है। सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके लिए शुरूआती तीन महीने मुश्किलों भरे रहे हैं। वोग को दिए गए साक्षात्कार में सोनम कपूर ने बताया था कि कोई आपको नहीं बताता कि यह कितना मुश्किल है। सब आपको बस यही कहते हैं कि ये कितना बेहतरीन है।
सोनम अपनी डाइट के बारे में बात करते हुए बताया कि अपने साइज को मेंटेन करने के लिए कोई डाइटिंग या एक्सरसाइज नहीं कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हेल्दी रखने के लिए योग और वेट ट्रेनिंग कर रही हैं। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं किसी हाई प्रोटीन डाइट पर नहीं हूं, जिससे मेरा 15 परसेंट बॉडी फैट बढ़े। क्रैश डाइटिंग सही नहीं है। अगर आप अपने अंदर एक जिंदगी को पालना चाहते हैं तो आपको अपनी जिंदगी की इज्जत करनी पड़ेगी। ‘
ऐसा है सोनम का ब्रेकफास्ट: सोनम कपूर का सुबह का ब्रेकफास्ट हेल्दी नाश्ते के साथ शुरू होता है। दरअसल एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर चीज़ों से दिन की शुरूआत करने से व्यक्ति को दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है साथ ही वह हेल्दी भी रहता है।
सोनम नाश्ते में 1/2 कप ताज़े फल खाती हैं जिनमें आम, पोमेलो और बेरीज़ शामिल हैं। इसके अलावा सोनम अपने नाश्ते में ग्लूटेन-फ्री टोस्ट और 1/4 एवोकाडो को साथ बादाम के दूध से बनी कॉफी पीती हैं। एवोकाडो में गुड फैट होते हैं जो पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं।
लंच में खाती हैं हेल्दी फूड्स: सोनम कपूर दोपहर ले खाने में 1/2 कप चावल , 75 ग्राम मछली (उबली हुई साल्मन या ग्रिल्ड मछली ) लेती हैं। बता दें कि मछलियों से ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलते हैं जो स्कीन हो स्मूद और हेल्दी रखते हैं। इसके साथ ही सोनम एक कप उबली हुई मौसमी सब्ज़ियां खाती हैं।
सोनम कपूर को डिनर में पसंद है घर का खाना
सोनम का कहना है कि वह हमेशा से इस बात का विशेष ध्यान रखती हैं कि वो रात का खाना शाम 7। 30 बजे से पहले खा लें। साथ ही डिनर में सबसे पहले वेजिटेबल सूप लेती हैं। इसके अलावा वह 1/2 कप सब्जी( पकी हुई, सॉटेड या पारम्परिक ढंग से पकायी हुई), 1/3 कप आलू , चावल या फ्लैट नूडल्स लेती हैं। बता दें कि सोनम को घर का बना साफ-सुथरा खाना पसंद है, साथ ही सोनम डिनर में कार्बोहाइड्रेट के साथ -साथ सभी ज़रूरी पोषक तत्वों का संतुलित मिश्रण रखने का काम करती हैं।
बता दें कि सोनम कपूर और लंदन (London) में रहने वाले कारोबारी आनंद आहुजा की शादी (Sonam Kapoor-Anand Ahuja Marriage) साल 2018 में हुई थी। अब शादी के 4 साल बाद दोनों ने अपनी फैमिली को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।