स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी महिलाओं को ज्यादा रहती है। ये परेशानी अक्सर वजन में उतार-चढ़ाव करने से, प्रेग्नेंसी में स्किन में खिचाव आने से, मांसपेशियों के निर्माण के कारण होते हैं। इन निशानों को मेडिकल भाषा में स्ट्रैया डिस्टेंस के नाम से जाना जाता है। ये निशान आमतौर पर त्वचा पर लाल या बैंगनी रंग के रूप में शुरू होते हैं और फिर धीरे-धीरे फीके पड़ जाते हैं और सफेद या सिल्वर रंग के निशान में बदल जाते हैं।
बहुत से लोग मानते हैं कि केवल महिलाओं को ही स्ट्रेच मार्क्स होते हैं लेकिन यह सच नहीं है, पुरुष भी कई कारणों से अपनी त्वचा पर स्ट्रैच मार्क्स के निशान देखते हैं। स्ट्रैच मार्क्स के निशान आना बहुत आम बात हैं, उनके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आप भी स्ट्रैच मार्क्स के निशानों का उपचार करना चाहते हैं, तो स्किन विशेषज्ञ डॉ रश्मि शेट्टी से जानिए कैसे करें उपचार करें।
क्रीम और ऑयल से करें मसाज: विशेषज्ञ के अनुसार, कुछ क्रीम और तेल है जो आपकी स्किन की हाइड्रेट और मॉइस्चराइज़ रखते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्ट्रैच मार्क्स से निजात मिलती है। क्रीम और तेल स्किन से सूजन को कम करते हैं और स्किन में निखार लाते हैं। क्रीम में मौजूद एमीनो एसिड और प्रोटीन स्किन में नए सेल्स को बनाने में मदद करते हैं।
रेडियोफ्रीक्वेंसी के साथ माइक्रो-नीडलिंग: यह तकनीक किसी मशीन की तरह गहराई में प्रवेश करती है, जितना संभव हो उतना गहराई तक उपचार करती है। नए कोलेजन, नए इलास्टिन उत्पन्न करने के लिए पर्याप्त गहराई तक जाती है, स्किन से लाइंस को दूर करती है साथ ही स्किन को टाइट बनाती है। इस प्रकार ये किसी भी तरह के स्ट्रैच मार्क्स पर असरदार तरीके से काम करती है।
बादाम के तेल से घरेलू इलाज: स्ट्रेच मार्क को दूर करने के लिए आप बादाम के तेल का इस्तेमाल करें। बादाम का तेल स्किन को पोषण देकर स्किन को चमकदार बनाता है, साथ ही स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। स्ट्रैच मार्क्स से निजात पाने के लिए बादाम का तेल लें और निशान पर हल्के हाथों से मसाज करें बहुत जल्दी फर्क दिखेगा।