Benefits of Mango During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपना खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर अपने खान-पान का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। प्रेग्नेंसी के दौरान आम खाना बेहद फायदेमंद होता है। यह आपको महत्वपूर्ण पोषक तत्व, भरपूर ऊर्जा और ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने में मदद करता है। इसलिए आम सिर्फ अपने स्वाद के लिए ना खाएं बल्कि अपने और गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी खाएं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के दौरान आम खाना क्यों फायदेमंद होता है।

आयरन अनीमिया से बचाता है:
आम विटामिन सी से भरपूर होता है और आयरन के अवशोषण में मदद करता है, जो एक मां बनने वाली महिला को अनीमिया के खतरे से बचाता है।

एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करता है:
आम में विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है जो फ्री-रेडिकल्स के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में मदद करता है, जो भ्रूण के विकास को प्रभावित कर सकता है और यहां तक कि कैंसर भी पैदा कर सकता है। विटामिन सी समय से पहले जन्म के जोखिम को कम कर सकता है।

मॉर्निंग सिकनेस कम करता है:
आम का ताजा स्वाद मॉर्निंग सिकनेस को रोकने में मदद करता है। इस फल में विटामिन बी 6 होता है जो आपकी मिचली और मॉर्निंग सिकनेस से राहत दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रीक्लेम्पसिया को रोकता है:
आम में उचित मात्रा में मौजूद मैग्नीशियम प्रीक्लेम्पसिया के लिए एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपचार के रूप में काम करता है। इस फल में विटामिन ई भ्रूण की मांसपेशियों के निर्माण में मदद करता है और प्रीक्लेम्पसिया को रोकता है।

बच्चे का विकास करता है:
आम में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन ए बच्चे के दांत और हड्डियों के निर्माण में मदद करता है। यह आंख और प्रतिरक्षा प्रणाली के विकास और हृदय, फेफड़े और गुर्दे के विकास में भी सहायक है।

(और Lifestyle News पढ़ें)