Constipation during Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्रेग्नेंट महिलाएं मॉर्निंग सिकनेस, उल्टी और कब्ज से पीड़ित रहती हैं और इसके कारण असहजता भी महसूस करती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले हॉर्मोनल बदलाव के कारण ये सारी चीजें होती हैं। कब्ज की समस्या भी आम होती है। इसके कारण पाचन धीमी गति से होने लगता है जो कब्ज का कारण बनता है। कब्ज की वजह से महिलाएं कई अन्य समस्याओं का सामना भी करती हैं। लाइफस्टाइल में बदलाव आने और खान-पान को स्वस्थ कर के कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं। तो आइए आपको उन उपायों के बारे में बताते हैं जो गर्भावस्था के दौरान कब्ज की समस्या से निजात दिलाते हैं।

नींबू
नींबू एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है। यही कारण है कि वह कब्ज की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही शरीर में पित्त के उत्पादन को भी बढ़ाता है जिसके कारण बॉवेल मसल्स में सिकुड़न बढ़ जाती है और कब्ज की समस्या कम हो जाती है। नींबू पाचन भी बेहतर करता है।

दही
दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया प्रेग्नेंट महिलाओं को कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। साथ ही दही प्रोबायोटिक भी होता है जो पाचन शक्ति को बढ़ाता है जिससे खाना पचाना आसान हो जाता है। इसके अलावा और भी कई पाचन संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए दही लाभकारी होता है।

कीवी
कीवी में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी डाइट में कीवी जरूर शामिल करना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाएं रोजाना कीवी खाने की कोशिश करें।

फाइबर युक्त भोजन करना
प्रेग्नेंसी के दौरान कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए अपने आहार में फाइबर युक्त फूड्स जरूर शामिल करें। फाइबर आंतों को काम करने के लिए धकेलती है जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

( और Lifestyle News पढ़ें)