Summer drinks for Pregnant Women: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अपना ध्यान रखना बेहद जरूरी है क्योंकि मां के साथ-साथ बच्चे का स्वास्थ्य भी जुड़ा होता है। गर्मी के मौसम में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है क्योंकि डिहाईड्रेशन होने की संभावनाएं अधिक होती है। ऐसे में गर्भ में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। इसलिए गर्मी के मौसम में हेल्दी ड्रिंक्स पीना बेहद जरूरी होता है। इन ड्रिंक्स में मौजूद तत्व गर्मी से राहत दिलाते हैं और शरीर को डिहाईड्रेट होने से भी बचाते हैं। साथ ही बच्चे के सही विकास में भी मदद करते हैं। कोशिश करें कि मिनरल्स, विटामिन्सस फाइबर वाले ड्रिंक्स का सेवन करने की क्योंकि यह शरीर को ताकत प्रदान करते हैं।
छाछ:
प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए छाछ एक बेहतरीन ड्रिंक होता है। छाछ शरीर को ठंडक प्रदान करता है और एनर्जी भी देता है। साथ ही छाछ का प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर पर किसी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता है।
नारियल पानी:
गर्मी के लिए नारियल पानी एक लाभकारी ड्रिंक होता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओं को जितना हो सके उतना इसका सेवन करने की जरूरत है। नारियल पानी शरीर को हाईड्रेटेड रखता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद करता है।
जूस:
स्वस्थ रहने के लिए ताजे फलों का सेवन करना लाभकारी होता है। इसलिए गर्मी के दिन में प्रेग्नेंट महिलाओं को ताजे फलों का जूस पीना चाहिए। खासतौर पर तरजूब का जूस क्योंकि उसमें पानी अधिक मात्रा में होती है जो शरीर को हाईड्रेटेड रखने में मदद करती है। साथ ही विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो शरीर को लाभ प्रदान करते हैं।
आम पन्ना:
आम पन्ना भी एक बेहतरीन ड्रिंक्स होता है। स्वाद के साथ-साथ शरीर को भी लाभ प्रदान करता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को गर्मी के दिन में आम पन्ना का सेवन करना चाहिए क्योंकि यह शरीर को एनर्जी प्रदान करता है।
(और Lifestyle News पढ़ें)

