Lemon water during Pregnancy: प्रेग्नेंसी हर महिला के जीवन का एक खास पल होता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का बेहद ध्यान भी रखना पड़ता है क्योंकि एक छोटी सी भी गलती बच्चे के विकास पर गलत प्रभाव डाल सकती है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक चीजें खानी चाहिए। उन्हें फल, सब्जियां, जूस और फूड्स खाना चाहिए, जिनमें पर्याप्त पोषक तत्व और मिनरल्स मौजूद हों। पर्याप्त पोषक तत्व और मिनरल्स मां और अजन्मे बच्चे के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा, कुछ ड्रिंक्स भी हैं जो गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। एक सबसे अच्छा ड्रिंक नींबू पानी है।

शरीर से टॉक्सिंस को फ्लश करता है:
नींबू पानी में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो क्लींजर की तरह काम करता है और शरीर के टॉक्सिंस को कम करता है। इसके अलावा, यह मुक्त कणों को भी हटाता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को इंफेक्शन से भी बचाता है।

बच्चे के विकास में मदद करता है:
नींबू पानी में पोटेशियम और कैल्शियम अधिक मात्रा में मौजूद होता है, जो बच्चे को पोषक तत्व प्रदान करता है। ये तत्व बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास में मदद करता है।

मॉर्निंग सिकनेस को कंट्रोल करता है:
नींबू पानी में विटामिन सी और पोटेशियम होता है जो गर्भवती महिलाओं को मॉर्निंग सिकनेस से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा यह मिचली की समस्या को भी कम करता है।

पैरों की सूजन कम करता है:
विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट के समृद्ध स्रोत के कारण नींबू पानी गर्भावस्था के दौरान महिला के पैरों में सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही पैरों और शरीर में होने वाले दर्द और ऐंठन को भी कम करता है।

(और Lifestyle News पढ़ें)