प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर का खास ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। इस दौरान मां को अपने साथ-साथ होने वाले बच्चे के विकास का भी ध्यान रखना होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए। उन खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिससे उनके शरीर को ऊर्जा मिले। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नारियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ शरीर में होने वाली फ्लूइड की कमी को पूरा करता है। नारियल के पानी में कई पोषक तत्व होते हैं जो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं। नारियल पानी का सेवन कभी भी किया जा सकता है लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह करती हैं तो खाली पेट इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व जल्दी अवशोषित होते हैं। तो आइए आपको प्रेग्नेंसी के दौरान नारियल पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

कब्ज और जी जलने की समस्या दूर करता है:
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई हार्मोनल बदलाव जिसकी वजह से जी जलने, कब्ज और अपच की समस्या हो जाती है। इस दौरान नारियल पानी का सेवन फायदेमंद होता है। नारियल के पानी में डाइट्री फाइबर होते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पीएच को नियमित करने में मदद करते हैं।

इंफेक्शन का इलाज:
नारियल पानी में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करके इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। नारियल पानी में ल्यूरिक एसिड, मीडियम चेन फैटी एसिड होते हैं जो इंफेक्शन से शरीर को बचाते हैं।

स्वस्थ वजन बनाए रखने में:
नारियल पानी फैट-फ्री होता है साथ ही इसमें कम कैलोरी होती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान प्रेग्नेंट महिला का वजन बढ़ जाता है। वजन को निंयत्रित रखने के लिए नारियल पानी फायदेमंद होता है। यह भ्रूण के विकास में भी मददगार होता है।

ऊर्जावान रखता है:
शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। यह मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करके शरीर को ऊर्जावान बनाता है। इसके साथ ही नारियल पानी में कम मात्रा में चीनी, प्रोटीन और सोडियम होता है। जिससे थकान महसूस नहीं होती है।

हृदय के स्वास्थ्य में सुधार:
शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। नारियल पानी का सेवन शरीर में पोटेशियम, मैंगनीज और लॉरिक एसिड के लेवल में सुधार करके ब्लड प्रेशर को नियमित रखने में मदद करता है। इसके साथ ही नारियल पानी में मौजूद प्रोटीन, विटामिन शुगर लेवल को भी कंट्रोल करते हैं।