Hot Water during Pregnancy: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना पड़ता है। खान-पान से लेकर मानसिक स्थिति तक गर्भवती महिला के शरीर पर पड़ने वाला हर प्रभाव उनके शिशु के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे में महिलाओं को रोजाना सही मात्रा में पानी पीना बहुत जरुरी होता है। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से महिलाओं का शरीर हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रहता है, साथ ही इससे शरीर से सारे टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। गर्भवती महिला और भ्रूण दोनों के स्वास्थ्य के लिए पानी एक पोषक तत्व की तरह काम करता है। साधारण पानी के बजाय गर्म पानी का सेवन गर्भवती महिलाओं और उनके शिशु के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि गर्भावस्था में गर्म पानी पीने के क्या-क्या लाभ होते हैं।
पाचन तंत्र को साफ करता है:
गर्भावस्था के दौरान एक गिलास गर्म पानी से दिन की शुरुआत करने पर पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और सारे टॉक्सिन शरीर से पेशाब के रुप में बाहर आ जाते हैं। गर्म पानी पाचन तंत्र में जमा फैट और तेल को तोड़कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। गर्म पानी पाचन मार्ग को साफ करके गर्भ में पल रहे शिशु तक पहुंचने वाले पोषक तत्वों के अवरोध को हटाता है।
ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है:
गर्म पानी शरीर में वैसोडाइलेटर का काम करता है जो कि रक्त शिराओं का प्रसार करता है और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। ब्लड सर्कुलेशन के सही होने से शरीर के सभी अंगों में ऑक्सीजन और पोषक तत्व सही मात्रा में पहुंचते हैं जिससे मां और शिशु दोनों के मसल्स और ऑर्गन्स स्वस्थ रहते हैं।
ऊर्जा को बढ़ाता है:
गर्भावस्था के दौरान थकान होना स्वाभाविक होता है क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोन के स्तर में बहुत सारे बदलाव होते है। गर्म पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं और रक्त संचरण बढ़ जाता है साथ ही मसल्स और तंत्रिकाएं सक्रिय रहती हैं। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान गर्म पानी पीने से महिलाओं का शरीर सक्रिय रहता है।
सावधानियां:
1. गर्भावस्था के दौरान हल्का गर्म पानी पीना चाहिए ना कि अत्यधिक गर्म पानी पीना चाहिए।
2. दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी जरुर पिएं।
3. दिनभर में 2-3 गिलास गर्म पानी पीना ही काफी होता है। 4. आपको हर बार गर्म पानी पीने की जरुरत नहीं है।
(और Lifestyle News पढ़ें)