Diet Tips for Pregnant Lady : प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मां को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। विशेषज्ञों का मानना है कि नौ महीने के दौरान मां जैसा खाना खाती है बच्चे के शरीर पर उसका सीधा असर पड़ता है। इसलिए होने वाली मां को अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना चाहिए। ताकि गर्भ में पल रहे बच्चे को सारे पोषक तत्व मिल सकें।

विटामिन ए, बी और सी से जोड़ें नाता – सेब, संतरा, मौसमी, अंगूर, अमरूद, केला, गाजर, आंवला और और नींबू का सेवन करें। इससे बच्चे को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे। साथ ही बच्चे के शरीर में विटामिन ए, बी और सी की मात्रा बढ़ेगी। इससे होने वाली मां के शरीर को भी सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां से होगा फायदा – प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को हरी पत्तेदार सब्जियां खानी चाहिए। इन सब्जियों में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड होता है जिससे बच्चे का दिमाग मजबूत होता है। साथ ही इससे मां के शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

दाल है फायदेमंद – प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मां को दाल जरूर खानी चाहिए। दाल में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे बच्चे की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। इससे बच्चा ताकतवर बनता है। साथ ही दाल पर लगे छिलके में फाइबर होता है जिससे बच्चे को पेट से संबंधित रोग होने का खतरा कम हो जाता है।

अमृत है दूध – प्रेग्नेंट महिला को दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। दूध में उच्च मात्रा में कैल्शियम होता है। इससे बच्चे की हड्डियां मजबूत होती हैं। शरीर में कैल्शियम अधिक मात्रा में हो तो बच्चे के शरीर का विकास अच्छी तरह हो पाता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला को दूध और दूध से बनी चीजों का सेवन अधिक-से-अधिक करना चाहिए।

गुड़ है खास – प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को गुड़ खाना चाहिए। इससे मां के शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। खाने के बाद रोजाना थोड़ा गुड़ जरूर खाएं। लेकिन साथ ही यह ध्यान रखें कि गुड़ का बहुत अधिक सेवन करना नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए पूरे दिन में 15 से 20 ग्राम से ज्यादा गुड़ न खाएं।