Pre Workout Supplement: एक्सरसाइज से पहले प्री-वर्कआउट के तौर पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसको लेकर काफी लोगों में कन्फ्यूजन की स्थिति रहती है। कुछ लोग मानते हैं कि वर्कआउट से पहले कुछ नहीं खाना चाहिए। वहीं, अन्य लोग ये मानते हैं कि एक्सरसाइज से पहले कुछ हल्का फुल्का खा लेना चाहिए।

प्री-वर्कआउट मील

दरअसल, एक्सरसाइज करते समय शरीर की काफी एनर्जी खर्च होती है। ऐसे में एक्सरसाइज से पहले प्री-वर्कआउट (Pre Workout Meal) के रूप में हल्का कुछ खा लेना चाहिए। अगर आपको सुबह सुबह खाना पसंद नहीं है तो आप लिक्विड में भी कुछ ले सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वर्कआउट से पहले  प्री-वर्कआउट के रूप में आप क्या-क्या ले सकते हैं।

जिम जाने से पहले खाएं अंडा

अगर आप हैवी एक्सरसाइज जैसे की जिम जाते हैं तो आप प्री-वर्कआउट के रूप में अंडा खा सकते हैं। आप इसको कम से कम एक घंटा पहले खा लें। इसमें प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे आपको एनर्जी मिलत रहेगा।

ओट्स

एक्सरसाइज से पहले आप हैवी मील में ओट्स को शामिल कर सकते हैं। इसमें आप ओट्स को दूध के साथ मिलाकर शेक बना सकते हैं। इसमे आप केला और शहद को भी डाल सकते हैं। यह काफी पौष्टिक होता है। इसको खाने से दिन भर शरीर में एनर्जी बनी रहेगी।

 प्री-वर्कआउट में खाएं केला

 प्री-वर्कआउट में आप केला को शामिल कर सकते हैं। आप कम से कम तीस मिनट पहले तीन से चार केला खा सकते हैं। इसके साथ आप बादाम, अखरोट, किशमिश या खजूर को भी शामिल कर सकते हैं।

तुरंत एनर्जी के लिए क्या खाएं

अगर आप तुरंत एनर्जी चाहते हैं तो आप प्री-वर्कआउट में ब्लैक कॉफी को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैफीन ऊर्जा बढ़ाने का काम करता है। आप तुरंत एनर्जी के लिए खजूर भी खा सकते हैं।