हर कोई हेल्दी, निखरी और ब्राइट स्किन की चाहत रखता है। इसके लिए लोग तमाम तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, तो कई कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है, चेहरे पर आलू का रस लगाना। कई लोगों का मानना होता है कि आलू का रस लगाने से स्किन को ब्राइट करने में मदद मिल सकती है। लेकिन सवाल ये है कि क्या वाकई ऐसा है? या क्या स्किन पर आलू का रस लगाना चाहिए? आइए एक्सपर्ट्स से जानते हैं इन सवालों का जवाब-
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
मामले को लेकर फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट आंचल पंथ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आंचल पंथ बताती हैं, ‘ज्यादातर मामलों में चेहरे पर आलू का रस लगाना सेफ होता है। यानी ये हानिकारक नहीं है लेकिन इससे जादू की उम्मीद भी नहीं की जा सकती है।’
एक्सपर्ट के मुताबिक, ‘आलू का रस लगाने से त्वचा को थोड़ा चमकदार दिखने में मदद मिल सकती है, लेकिन ये रिजल्ट्स परमानेंट नहीं होते हैं। आप आलू के रस को कॉटन पैड पर लेकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगभग 25-30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। इसके बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।’
इससे अलग डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, ‘आलू का इस्तेमाल आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप आंखों पर ठंडे आलू के स्लाइस को रखकर थोड़ी देर आराम कर सकते हैं। ऐसा करने से डार्क सर्कल्स को कम करने में भी मदद मिल सकती है।’
स्किन को कैसे फायदा पहुंचाता है आलू का रस?
दरअसल, आलू में एजेलिक एसिड होता है, जो हाइपरपिग्मेंटेशन और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। इससे अलग आलू का रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है जिससे भी ये स्किन के लिए फायदेमंद हो जाता है। ऐसे में आप एक सीमित मात्रा में चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं।
उम्मीद है ये जानकारी आपको पसंद आई होगी। इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें- डेड सेल्स का सफाया करने में मददगार है सेंधा नमक, जानें स्किन क्लींजिंग में कैसे करें इस्तेमाल