शरीर के लिए वर्कआउट करना काफी फायदेमंद होता है। वर्कआउट करने से शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही लचीलापन भी बढ़ता है। वर्कआउट की शुरुआत में आपको वर्कआउट के बाद मसल्स में दर्द होने की परेशानी पैदा हो जाती है। आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स के बारे में जिनकी मदद से आप वर्कआउट के बाद होने वाले मसल्स के दर्द से राहत पा सकते हैं।

स्ट्रेचिंग करें- वर्कआउट के बाद दर्द को कम करने के लिए स्ट्रेचिंग करना फायदेमंद होता है। इससे मसल्स का तनाव कम होता है जिससे मसल्स में दर्द भी कम हो जाता है।

गर्माहट दें- जब शरीर के किसी हिस्से में दर्द होता है तो मसल्स को रिलेक्स करने के लिए आप उस हिस्से पर हॉट कंप्रेस कर सकते हैं। इससे टाइट मसल्स को आराम मिलता है और नसों में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है। हॉट कंप्रेस करने से नसों में सूजन और अकड़न पूरी तरह से कम हो जाती है।

आइस बाथ लें- मसल्स का दर्द कम करने के लिए आप आइस बाथ भी ले सकते हैं। आइस बाथ नसों और मसल्स के तनाव को कम करने के लिए आइस बाथ लाभकारी होता है।

मालिश करें- मालिश करने से रक्त संचार बढ़ता है जिससे नसों का और मसल्स का तनाव कम होता है। वर्कआउट के बाद मसल्स में दर्द होता है तो गर्म तेल की मालिश जरुर करें।

पाइनेप्पल और टार्ट चेरी का सेवन करें- ब्रोमेलिन, पाइनेप्पल में पाया जाने वाला एक एंजाइम होता है जिसमें एंटी- इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर का दर्द कम होता है साथ ही मांसपेशियों का दर्द और तनाव भी कम होता है।