Pongal Festival 2024 Wishes Images, Quotes, Greetings Card, Wallpapers, Messages, Status, Photos: भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है जहां पूरे साल अलग-अलग धर्म के लोग पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने-अपने धर्म के त्योहार मनाते हैं। यहां हर त्योहार हर धर्म के लोग मनाते हैं। पोंगल तमिल हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है जिसे हर साल 14-15 जनवरी को मनाया जाता है। पोंगल दक्षिण भारत के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार खासतौर पर तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल में मनाया जाता है। माना जाता है कि दक्षिण भारत में लोग फसल काटने के बाद अपनी खुशी का इज़हार करने के लिए पोंगल का त्योहार मनाते हैं। पोंगल त्योहार की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और इसका समापन 18 जनवरी को होगा।
उत्तरभारत में जहां लोग सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति मनाते हैं वहीं दक्षिण भारत में लोग पोंगल का त्योहार मनाते हैं। इस दिन लोग सुख और समृद्धि लाने के लिए बारिश,धूप,सूरज,इंद्रदेव और पशुओं की पूजा करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का हर दिन अपना खास महत्व रखता है।
पोंगल त्योहार के पहले दिन इंद्र देव की पूजा,दूसरे दिन सूर्य देव की पूजा,तीसरे दिन खेतीहर पशुओं की पूजा और चौथे दिन पोंगल पर्व का आखिरी दिन होता है। इस दिन घरों को फूलों और पत्तों से सजाया जाता है। घर आंगन को रंगोली के खूबसूरत डिजाइन से सजाया जाता है। पोंगल पर्व के मौके पर लोग एक दूसरे को इस दिन की बधाई देते हैं और खुशियां मनाते हैं। आप भी अपने दोस्तों और साथियों को पोंगल पर्व की चार दिनों तक बधाई देना चाहते हैं तो इन बधाई संदेशों को वाट्सएप पर अपने साथियों और दोस्तों को भेज सकते हैं।

पोंगल के पर्व पर आओ प्रकृति से मिलें,
उम्मीद है मीठे और स्वादिष्ट चावलों के साथ हर दिल खिलें। मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार!

गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ये पोंगल
हमने तहे दिल से यह पैगाम भेजा है।
पोंगल की शुभकामनाएं।

पोंगल के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। आप पर सूर्य देव की कृपा बनी रहे।

कामना है कि पोंगल आपके जीवन में समृद्धि और सौभाग्य के साथ-साथ खुशियां लेकर आए।
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं

आ गया साल का पहला त्योहार
खुशी से गाओ लोकगीत और बनाओ पकवान।
मुबारक हो आपको पोंगल का त्योहार।