अक्सर दादी-नानी रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाती हैं। इसका कारण पूछने पर वे बताती हैं कि नाभि में तेल डालना बेहद फायदेमंद होता है और ऐसा करने से कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? आइए समझते हैं इसके बारे में-

सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से क्या होता है?

बता दें कि आयुर्वेद में सदियों से इस तरीके को आजमाया जा रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक, नाभि हमारे शरीर का वो बिंदु है, जो कई छोटी-बड़ी समस्याओं से निजात दिला सकता है। यही वजह है कि आयुर्वेद‍िक इलाज में नाभ‍ि की मदद से शरीर की कई समस्‍याएं दूर की जाती हैं। इन्हीं तरीकों में से एक है पेकोट‍ी विधि।

क्या होती है पेकोट‍ी विधि?

आयुर्वेद में नाभि में तेल डालने की विधि को ही पेकोट‍ी विधि कहा जाता है। इस विधि को करने के लिए नाभि में तेल की कुछ बूंदे डाली जाती हैं, इसके बाद उंगली की मदद से 5-7 मिनट मसाज की जाती है। इसके लिए अलग-अलग तेल का इस्तेमाल किया जाता है। आप नारियल, नीम, सरसों या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेद‍ के मुताबिक, नाभ‍ि के पीछे पेकोट‍ी ग्‍लैंड पाई जाती है। ये ग्‍लैंड शरीर की नसों और अंगों से जुड़ी होती है। ऐसे में इसे मसाज करने पर एक साथ कई फायदे मिल सकते हैं।

मिलते हैं ये फायदे

  • आयुर्वेद के मुताबिक, रात को सोने से पहसे नाभि में तेल लगाते से वात और पित्त दोष शांत रहता है।
  • सोने से पहले पेकोट‍ी विधि करने से पाचन दुरुस्त रहता है और इससे व्यक्ति को गैस एसिडिटी की परेशानी नहीं होती है।
  • सोने से पहले नाभि में तेल लगाना स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, इस तरीके को अपनाने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है, साथ ही चेहरे पर एक्ने-पिंपल की परेशानी भी कम होती है।
  • सोने से पहले नाभि में तेल डालकर हल्की मसाज करने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जिससे आपको बेहतर नींद आती है।
  • इन सब से अलग फटे होठों की परेशानी को ठीक करने के लिए भी आयुर्वेद में पेकोट‍ी विधि को फायदेमंद बताया गया है।

ऐसे में इन तमाम फायदों को पाने के लिए आप भी इस विधि को अपनाकर देख सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।