आज के समय कई लोग जांघों की बढ़ती चर्बी से परेशान रहते हैं। दरअसल, कई बार खराब लाइफस्टाइल के कारण जांघों के आस-पास चर्बी जमा होने लगती है, जिसके कारण चलने में काफी दिक्कत होने लगती है। इससे शरीर का शेप भी बिगड़ जाता है। ऐसे में आप हर रोज कुछ खास तरह के योगासन कर इसको कम कर सकते हैं। हम आपके लिए तीन योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।
चेयर पोज: Chair Pose
जांघों की चर्बी को कम करने के लिए आप चेयर पोज जरूर करें। इसे करने से जांघों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और उस पर जमा फैट आसानी से कम होने लगता है। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने पैरों को फैलाएं। अब घुटनों को मोड़ते हुए कुर्सी की तरह पोज बनाएं। इस दौरान अपने दोनों हाथों को सामने और सीधे रखें। आप इस स्थिति में एक मिनट तक रह सकते हैं।
वॉरियर पोज: Warrior Pose
वॉरियर पोज भी जांघों की चर्बी को कम करने के लिए काफी कारगर होता है। इसे करने से शरीर लचीलापन भी होता है। यह पैरों, हाथों और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले एक पैर को आगे और दूसरा पीछे ले जाएं। अब आगे वाला घुटना 90 डिग्री पर मोड़ें और दोनों हाथों को सिर के ऊपर जोड़ें। आप इस मुद्रा में एक मिनट तक रह सकते हैं। इसके बाद आप दूसरी ओर से भी इसे दोहराएं।
मानसून में आप भी खाते हैं फूलगोभी और पत्तागोभी? इन 5 टिप्स से तुरंत निकलेंगे अंदर छिपे कीड़े
बटरफ्लाई
आप बटरफ्लाई एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं, पैरों के तलवे आपस में मिलाएं और घुटनों को दोनों तरफ से नीचे की ओर झुकाएं। अब दोनों पैरों को पकड़कर तितली के पंखों की तरह ऊपर-नीचे करें। मालूम हो कि जांघों की चर्बी को कम करने के लिए खाने-पीने पर भी आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। आगे पढ़िएः करेले की कड़वापन कैसे निकले? इन 5 देसी हैक्स से सब्जी बनेगी लाजवाब
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।