New year resolutions 2025: न्यू ईयर रेजोल्यूशन तय कर लिया है आपने? अगर नहीं तो आपको इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहिए। पर सबसे पहले आपको ये ध्यान रखना है कि चो भी चीज आप तय करें वो आसान हो और आप रोज की जिंदगी में इसे फॉलो कर सकें। जैसे कि ‘Say No to Sugar’.. जी हां बस इस एक चीज को अगले साल के न्यू ईयर रेजोल्यूशन में शामिल कर लें। आपको करना ये है कि आप शुगर छोड़ दें, लेकिन कैसे करें और क्यों करें, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

साल 2025 में शुगर को कहें ना-Say no to sugar

साल 2025 में आपको चीनी छोड़ना है। जी हां, चीनी छोड़ने से आपको कई सारे फायदे होंगे जिनमें से कुछ के बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। जैसे कि आपके खाने की आदत बदल सकती है, आपके सोने और उठने का तरीका बदल सकता है, व्यवहार में फर्क पड़ सकता है और फिर आप खूबसूरत व जवां भी बने रहेंगे।

कैसे छोड़े शुगर-How to stop sugar

-सबसे पहले तो चीनी यानी मीठी चीजों को खाना कम करें।
-धीमे-धीमे बंद कर दें।
-पैकेट बंद चीजों को खाना बंद करें।
-नूडल्स और महीने आटे वाली चीजों को बंद करें।
-ड्रिंक्स पीने की जगह फल खाना शुरू करें।

शुगर को न कहने के फायदे-No Sugar benefits in hindi

शुगर को न कहने के फायदे कई हैं। जैसे कि

  • चीनी छोड़ने से वजन कम होता है क्योंकि जितना ज्यादा शरीर में शुगर होगा, उतनी और भूख लगेगी और क्रेविंग बढ़ती जाएगी। फिर वजन बढ़ेगा।
    -हार्मोनल हेल्थ खराब होगा और मूड स्विंग्स से बढ़ जाएगा। यानी आपके व्यवहार पर भी इसका असर होगा।
    -शुगर की वजह से बैक्टीरियल ग्रोथ तेजी से होता है। ऐसे में शुगर को न कहना यानी एक्ने और दानों से बचना।
    -शुगर एजिंग में तेजी लाता है तो आपको समय से पहले बूढ़ा नहीं होना तो चीनी को न कहें।

तो इस प्रकार से आप शुगर को छोड़ दे तो अपने आप कई समस्याओं से बच जाएंगे। तो साल 2025 में चीनी का सेवन बंद करें या फिर न के बराबर करें। फिर इन फायदे का अनुभव लें। अब आगे जानें Evening Snack Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाकर खाएं कुकुरे आलू-गोभी के कबाब, New Year Recipe में करें शामिल