Nepal Travel Guide From India: न्यू ईयर के मौके पर लोग अलग-अलग जगहों पर घूमने जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप नेपाल जा सकते हैं। भारत का पड़ोसी देश नेपाल खूबसूरती के लिहाज से एक दम बेहतर देश है। यहां पर जाकर आप भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच कुछ पल आराम के बीता सकते हैं। इस शांत देश में आप बिना वीजा और पासपोर्ट के भी आसानी से जा सकते हैं।

न्यू ईयर पर जाएं नेपाल: Celebrate New Years eve in Nepal

पड़ोसी देश नेपाल जाने के लिए आपको अधिक पैसे भी खर्च नहीं करने होंगे और आप कम पैसों में ही इंटरनेशनल टूर भी कर पाएंगे। इस लेख में हम नेपाल कैसे जाएं, नेपाल जाने का बेस्ट रूट क्या है और नेपाल जाने में कितने रुपये का खर्च आएगा, जैसे सभी सवालों के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि नेपाल में घूमने के लिए कौन-कौन से बेस्ट जगहें हैं।

कैसे पहुंचे नेपाल: How To Reach Nepal

नेपाल जाने के लिए आप दिल्ली सहित भारत के कई शहरों से फ्लाइट ले सकते हैं। दिल्ली से नेपाल की राजधानी काठमांडू सीधे फ्लाइट जाती है। आप सीधे काठमांडू जा सकते हैं। आपको फ्लाइट टिकट के लिए 6000 और उससे भी अधिक रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। वहीं, अगर दिल्ली से नेपाल जाने का प्लान बनाते हैं तो भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा के माध्यम से भी नेपाल जा सकते हैं। इस बस से नेपाल पहुंचने में आपको 25-30 घंटे का समय लग सकता है। बस से नेपाल जाने के लिए आपको करीब 3000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।

भारत से नेपाल जाने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिएः What documents do Indians need to enter Nepal?

भारत से नेपाल जाने के लिए कोई वीजा और पासपोर्ट की जरूरत नहीं होती है। हालांकि, आप अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य  भारतीय आईडी प्रूफ ले जाना बिल्कुल ही न भूलें।

नेपाल में होटल का किराया कितना हैः Hotels Price in Nepal?

नेपाल जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप वहां कम खर्च में भी ठहर सकते हैं। वहां के होटल किफायती दामों पर उपलब्ध होते हैं। आपको नेपाल में करीब 1500 से लेकर 5000 तक के रुपये में अच्छे होटल मिल सकते हैं, जिसमें आप आसानी से ठहर सकते हैं। नेपाल में आप कई चीजों की शॉपिंग भी कम दामों पर कर सकते हैं।

नेपाल में घूमने के लिए फेमस प्लेसेस: Famous places to visit in Nepal

पशुपतिनाथ मंदिरः Pashupatinath Temple

नेपाल घूमने की शुरुआत आप पशुपतिनाथ मन्दिर से कर सकते हैं। यह मंदिर नेपाल की राजधानी काठमांडू से तीन किलोमीटर दूर बागमती नदी के किनारे स्थित है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और पूरी दुनिया में काफी फेमस है। हिंदू धर्म के लोग यहां पर जाकर भगवान शिव का दर्शन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी नेपाल जा रहे हैं तो इस मंदिर में भगवान शिव का दर्शन जरूर करें।

इन जगहों पर जरूर जाएं

नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने के लिए काफी बेहतरीन जगहों में से एक है। काठमांडू घूमने के बाद आप पोखरा (Pokhara), लुम्बिनी (Lumbini), माता सीता का जन्मस्थान जनकपुर (Janakpur), एवरेस्ट क्षेत्र, चितवन राष्ट्रीय उद्यान (Chitwan National Park) , काठमांडू घाटी (Kathmandu Valley) जा सकते हैं। 

सर्दी के मौसम में आप जैसलमेर घूमने जा सकते हैं। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जो आपको रोमांच से भर देंगी