पूरे देश में नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्र में भक्त नौ दिन व्रत रखते हैं और मां दुर्गा की आराधना करते हैं। वहीं, नवरात्रि के इस पावन अवसर पर दिल्ली-एनसीआर में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है। ऐसे में अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो यहां कई फेमस माता के मंदिर हैं, जहां जाकर आप दर्शन कर सकते हैं।

नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने का काफी महत्व होता है। कहा जाता है कि नवरात्र में मां के मंदिर जाकर दर्शन करने से हर प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती है। ऐसे में अगर आप भी किसी फेमस मंदिर में जाकर मां दुर्गा का दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपको Delhi-NCR के कुछ फेमस मंदिरों के नाम बता रहे हैं, जहां आप आसानी से दर्शन कर सकते हैं।

Delhi-NCR के 5 फेमस दुर्गा मंदिर

  1. झंडेवाला मंदिर, दिल्ली</strong>

नवरात्रि के मौके पर आप राजधानी दिल्ली स्थित झंडेवाला मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर मां झंडेवाली देवी को समर्पित एक सिद्धपीठ है। यहां माता के दर्शन के लिए पूरे साल भक्तों का तांता लगा रहता है। देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्र के दौरान यहां गजब की रौनक देखने को मिलती है।

  1. कालकाजी मंदिर, दिल्ली

राजधानी के सबसे पुराने मंदिरों में शामिल मां कालकाजी का मंदिर नवरात्र में श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है। यहां हजारों-लाखों भक्त माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। कहा जाता है कि महाभारत के विराट युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने पांडवों के साथ मां भगवती की पूजा की थी।

  1. काली बाड़ी मंदिर, दिल्ली

काली बाड़ी मंदिर दिल्ली के बंगाली समुदाय का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर मां दुर्गा के एक स्वरूप मां काली को समर्पित है। इसे कोलकाता के कालीघाट मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है। कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

  1. शीतला माता मंदिर, गुरुग्राम

गुरुग्राम का शीतला माता मंदिर नवरात्र में विशेष रूप से भक्तों से भरा रहता है। दूर-दूर से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाता है। साथ ही विशेष पूजा और भजन संध्या का आयोजन भी होता है।

  1. नंदनी देवी मंदिर, नोएडा</strong>

नोएडा स्थित नंदनी देवी मंदिर भी माता दुर्गा का प्रसिद्ध स्थल है। नवरात्र में यहां भक्तिमय वातावरण देखने को मिलता है और मंदिर परिसर में विशेष पूजा आयोजित की जाती है।