National Youth Day 2024: हर साल 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, ये दिन इसलिए खास हैं क्योंकि इस दिन स्वामी विवेकानन्द का जन्म हुआ था। विवेकानंद के जन्मोत्सव को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानन्द का जन्म 12 जनवरी सन् 1863 को कलकत्ता में एक कुलीन कायस्थ परिवार में हुआ था। स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिन के मौके पर उनके अनमोल विचारों को याद करने के लिए और उनसे प्रेरणा लेने के लिए हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के युवाओं का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अक्सर अपने भाषण में कहते हैं कि हमारे युवा सशक्त होंगे तो हमारा देश शक्तिशाली बनेगा।

Swami Vivekananda Jayanti 2024 Quotes, Wishes, Speech LIVE

युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करने के लिए ही 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद अपने आदर्शों और विचारों के लिए देश और दुनिया में जाने जाते हैं। स्वामी विवेकानंद का शिकागो में दिया भाषण आज भी लोगों के बीच प्रसिद्ध है, जहां उन्होंने भारत और सनातन धर्म को गहराई से बताया था। स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को प्रेरित करते हैं जिसकी वजह से इस दिन को युवा दिवस के नाम में जाना जाता है।

युवा दिवस की शुरूआत कैसे हुई?

राष्ट्रीय युवा दिवस को मनाने की शुरूआत UNO द्वारा साल 1984 में हुई थी, भारत में इस दिन को मनाने की शुरूआत 1985 में हुई। इस दिन को मनाने का मकसद युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित करना है। युवा हमारे देश की शक्ति हैं, अगर देश का युवा तबका विवेकानंद के विचारों पर चलेगा और उनके विचारों से प्रेरणा लेगा तो हमारा देश शक्तिशाली बनेगा।

राष्ट्री युवा दिवस 2024 की थीम

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम है,’It’s all in the mind’, मतलब सब कुछ आपके दिमाग में है। अगर आप कुछ करने की थान लें तो कोई काम भी आपके लिए मुश्किल नहीं होता।

नेशनल यूथ डे कैसे मनाया जाता है?

नेशनल यूथ डे के मौके पर स्कूल व कॉलेजों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को स्वामी विवेकानंद के बारे में और उनके अनमोल विचारों के बारे में बताया जाता है। नेशनल यूथ डे के मौके पर पर्यटन मंत्रालय व रामाकृष्ण मठ, रामाकृष्ण मिशन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। ये दिन पूरी तरह युवाओं को समर्पित है।