Muslim new bridal mehndi design: धर्म चाहें जो भी हो शादी का दिन हर लड़की के लिए सबसे खास होता है। इस्लाम में शादी को निकाह के नाम से जाना जाता है। शरीयत के अनुसार निकाह एक ऐसा समझौता होता है, जिसके लिए लड़का और लड़की दोनों का राजी होना जरूरी होता है। अपने निकाह के दिन हर लड़की बेहद खूबसूरत दिखना चाहती है। निकाह के लिए मेहंदी लगाने की रस्म सदियों से चली आ रही है। इसे सुहाग की निशानी के साथ-साथ सौभाग्य की निशानी भी माना जाता है।
शरीयत में मेहंदी को लेकर भी कई नियम-कानून बताए गए हैं। गैर मर्दों से मेहंदी लगवाना या चूड़ी पहनना मना होता है। इसलिए मुस्लिम दुल्हनों को महिलाएं ही मेहंदी लगाती हैं। अगर आपका भी निकाह होने वाला है तो यहां हम आपके लिए Muslim bridal mehndi design लेकर आए हैं। यहां आपको इंडो-अरेबिक से लेकर अरबी स्टाइल की मेहंदी की डिजाइन्स मिल जाएंगे। ये मेहंदी डिजाइन इतने सुंदर हैं कि ये देखते ही हर दुल्हन को पसंद आए जाएंगे। आप भी यहां से आइडिया लें और पसंद आने पर फोटो सेव करना न भूलें।

मुस्लिम दुल्हन के हाथों पर इंडो-अरेबिक बहुत सुंदर लगती है। इसमें फूलों के पैटर्न को बनाया जाता है। इसमें हाथों को पूरी तरह कवर किया जाता है। बीच में थोड़ा हिस्सा खुला छोड़ा जाता है। जिसमें आप अपने शौहर का नाम भी लिखवा सकती हैं। इन दिनों ये काफी ट्रेंड में है।

इंडो-अरेबिक में आप फ्यूजन मेहंदी डिजाइन भी बनवा सकती हैं। इसमें फूलों के साथ-साथ पक्षियों की आकृत्ति को भी उकेरा जाता है। इसमें आपको कई तरह के पैटर्न देखने को मिल जाएंगे।

अगर आपको भरे हुए हाथों की मेहंदी नहीं पसंद है तो आप इस तरह की यूनिक मेहंदी डिजाइन ट्राई करें। इसमें हाथ बहुत सुंदर लगते हैं।

मुस्लिम ब्राइडल अपने हाथों पर बोल्ड फ्लोरल स्ट्रोक या धारदार ज्यामितीय पैटर्न में भी मेहंदी लगवा सकती है। इसमें काफी बारीकी से मेहंदी लगाई जाती है।

इंडो-अरेबिक के अलावा आप अरबी स्टाइल में भी मेहंदी की डिजाइन बनवा सकती हैं। यह पाकिस्तान में काफी पसंद की जाती है। इसमें बेल, फूल-पत्तियां, ज्यामितीय आकृतियां बनाई जाती हैं।



मुस्लिम दुल्हनों को घने और भरे हुए पैटर्न पसंद आते हैं। अरबी के अलावा आप मोरक्कन शैली में भी मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं।

