देश में आज के समय शादी का मौसम चल रहा है। ऐसे में लोग इस मौके पर कई तरह के पकवान बनाते ही हैं। हालांकि, इससे भी अधिक कई तरह के पकवान बहू के घर पर आने के बाद बनाए जाते हैं। भारतीय घरों में जब घर पर बहू आती है तो उसके स्वागत में क्या कुछ नहीं किया जाता है। दरवाजे पर चावल रखने से लेकर और न जाने क्या-क्या परंपराएं चली आ रही हैं, जिसको लोग फॉलो करते हैं। हालांकि, आज भी कई जगहों पर नई नवेली बहू के आने पर लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं और बहू के खाने के बाद ही लोग उसको ग्रहण करते हैं।
ऐसे में अगर आपके भी घर नई नवेली दुल्हन आने वाली है तो आप उनके लिए अपने घर पर ही आसानी से चार रंगों में कलरफुल पूरी को बना सकते हैं। इसको बनाना काफी आसान है और यह देखने में खूबसूरत लगेगा ही, लेकिन यह खाने में और भी अधिक टेस्टी होता है। इस लेख में घर पर ही कलरफुल पूरी बनाने की विधि के बारे में बताएंगे।
कलरफुल पूरी बनाने की सामग्री
500 ग्राम आटा
100 ग्राम पालक
1 बड़ा चुकंदर
2 चम्मच हल्दी
पानी
तेल
कलरफुल पूरी बनाने के लिए आटा कैसे गूंथे
कलरफुल पूरी बनाने के लिए आटे को सही से गूंथना काफी महत्वपूर्ण होता है। आटा गूंथते समय आप सबसे पहले पूरे बनाने वाले आटे को चार हिस्से में बांट लें। अब आप बारी-बारी से चारों आटे को अलग से गूंथे। आब लाल रंग के लिए सबसे पहले चुकंदर से उसका जूस निकाल लें और इसकी मदद से आटे को गूंथे। वहीं, पीले आटे के लिए आप आटे में हल्दी मिलाएं और इसकी मदद से आटे को गूंथ लें। अब आप हरे रंग के लिए पालक का उपयोग कर सकते हैं। पालक को सबसे पहले सही से धूल लें और इसको ब्लेंड कर लें। आप इसकी मदद स आटे को गूंथ लें। वहीं, आटे के एक हिस्से को इसी तरह गूंथ लें।
घर पर कैसे बनाएं कलरफुल पूरी
घर पर कलरफुल पूरी बनाने के लिए अब आटे से रोटी को बनाएं। अब आप चारों रोटी को एक साथ तह कर दें। फिर आप इसको काट कर एक लोई बना लें। अब आप इसको बेल कर पूरी तैयार कर लें। इसके बाद एक कढ़ाई को गर्म करें और इसमें तल कर पूरी तैयार कर लें। आगे पढ़िए- वैलेंटाइन डे के बाद शुरू हुआ Anti-Valentine Week 2025