दुनिया के टॉप-10 बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी यूं तो अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी असल जिंदगी में बेहद ही साधारण व्यक्तित्व के हैं। आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने बड़ा संघर्ष किया है। मुकेश अंबानी बेहद ही सरल जिंदगी जीते हैं।
इतने बड़े बिजनेसमैन होने के बावजूद भी मुकेश अंबानी सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। उठते ही सबसे पहले वह जिम जाते हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भले ही कितने भी व्यस्त क्यों ना रहते हों, लेकिन वह अपनी रोजाना की आदतों से कभी समझौता नहीं करते।
-सुबह 5 बजे उठते हैं मुकेश अंबानी: मुकेश अंबानी के दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे हो जाती है। सुबह-सुबह उठने के बाद वह सबसे पहले अपने घर एंटीलिया में बने पर्सनल जिम में जाकर एक्सरसाइज करते हैं। एक्सरसाइज के बाद वह चीय पीते हैं साथ ही न्यूजपेपर भी पढ़ते हैं। बता दें कि मुकेश अंबानी के घर में हर किसी का अपना पर्सनल जिम है। मुकेश अंबानी को अपनी पत्नी के वजह से करना पड़ा था बस में सफर
-स्वीमिंग भी है काफी पसंद: चाय के बाद मुकेश अंबानी सुबह 6 से 7.30 बजे के बीच स्वीमिंग भी करते हैं। उन्हें स्विमिंग करना बेहद पसंद है। बता दें, स्विमिंग के बाद मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ नाश्ते के लिए जाते हैं। वह नाश्ते में पपीते का जूस, दलिया, मिस्सी रोटी और दही लेना पसंद करते हैं। कभी-कभी वह नाश्ते में इडली सांभर भी खाते हैं।
बता दें, मुकेश अंबानी को मुंबई के माटुंगा में स्थित मैसूर कैफे का खाना बेहद ही पसंद है। उन्हें साउथ इंडियन खाना बहुत अच्छा लगता है।
-एंटिलिया के 14वें फ्लोर पर है मुकेश अंबानी का घर: मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया के 14वें फ्लोर पर है। यहीं से बिजनेसमैन ऑफिर जाने के लिए तैयार हैं। साथ ही वह ऑफिस जाने से पहले अपने बच्चों के साथ समय बिताना नहीं भूलते।
-डिनर में ये चीजें खाना है पसंद: मुकेश अंबानी डिनर अपने परिवार के साथ करते हैं। उन्हें रात के खाने में रोटी, दाल, चावल और सलाद आदि साधारण चीजें खाना ही पसंद है। इसके अलावा वह हफ्ते में एक बार साउथ इंडियन और गुजराती खाना खाते हैं।