बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। हालांकि, आज वह फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। मौनी रॉय ने फिल्म में अपने किरदार से लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। वह जिनती उम्दा एक्ट्रेस हैं, उतना ही ख्याल अपनी फिटनेस का भी रखती हैं।
मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस फोटो और वीडियो शेयर करती नजर आ जाती हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी 17.5 मिलियन फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मौनी रॉय ने अपने फिटनेस रूटीन और डाइट का जिक्र किया था। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह पूरे दिन क्या-क्या खाती हैं और कौन-सा वर्कआउट फॉलो करती हैं।
मौनी रॉय का डाइट प्लान: एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने दिन की शुरुात हल्दी वाले पानी या फिर दालचीनी पानी से करती हैं। वह सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी में चुटकीभर हल्दी मिलाकर पीती हैं। सुबह उठकर हल्दी वॉटर पीने की सलाह फिटनेस एक्सपर्ट भी देते हैं।
हल्दी वॉटर इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ ही बॉडी को डिटॉक्स भी करता है। एक्ट्रेस हल्दी का पानी पीने के कुछ देर बाद दालचीनी पानी का सेवन करती हैं। दालचीनी का पानी वजन को नियंत्रित करने में मददगार है। एक्ट्रेस खुद को हाइड्रेटिड रखने के लिए दिनभर में करीब 8-10 गिलास पानी पीती हैं। जिससे उनके शरीर में मौजूद सभी विषाक्त पदार्थ दूर हो जाएं।
एक्ट्रेस को जंक फूड खाना बेहद ही पसंद है। वह 15 दिन में एक बार जंक फूड का सेवन करती हैं।
प्री वर्कआउट डाइट: मौनी रॉय जिम जाने से पहले एक बाउल म्यूसली के साथ फ्रूट्स और ओट्स का सेवन करती हैं। वर्कआउट के बाद वह प्रोटीन शेक, ग्रीन बीन, सलाद का सेवन करती हैं। नाश्ते में मौनी को इडली, पोहा आदि खाना बेहद ही पसंद है। दोपहर के खाने में एक्ट्रेस दाल, सलाद, ग्रीन सलाद, फल और सब्जियों का सेवन करती हैं। रात के खाने में उन्हें चपाती और सब्जी खाना बहुत पसंद है।
वर्कआउट रूटीन: मौनी रॉय खुद को फिट रखने के लिए रोजाना कम से कम 30 मिनट तक डांस करती हैं। इसके अलावा वह नियमित तौर पर योग और एक्सरसाइज करती हैं। जिम में ज्यादा समय बिताने की जगह मौनी रॉय डांस करना पसंद करती हैं। एक घंटे डांस करने से 400 कैलोरी बर्न होती हैं।